Ranveer Singh ने रचा इतिहास, 325 करोड़ फीस लेकर बने भारत के सबसे महंगे एक्टर, Shahrukh और Rajinikanth को भी छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 12:20 PM (IST)

Ranveer Singh : हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह ने एक अकेले प्रोजेक्ट से लगभग 325 करोड़ रुपए की कमाई की है। कहा जा रहा है कि यह राशि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी अभिनेता द्वारा एक प्रोजेक्ट के लिए हासिल की गई सबसे बड़ी रकमों में से एक है, जिससे उन्होंने कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। 

 Ranveer Singh Highest Paid Actor
 
रणवीर सिंह बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह को यह बड़ी रकम उनकी फिल्म धुरंधर से प्राप्त हुई है। फिल्म को दो भागों में रिलीज़ किया गया था और दोनों पार्ट्स को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में करीब 3200 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि भारतीय बाजार से ही 1900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई दर्ज की गई। कहा जा रहा है कि रणवीर ने इस प्रोजेक्ट के लिए पारंपरिक फीस मॉडल की बजाय प्रॉफिट शेयरिंग का रास्ता चुना था। यानी उन्होंने फिल्म के हिस्सेदारी ली। इसके अलावा बजट बढ़ने पर उन्होंने प्रोजेक्ट में आर्थिक निवेश भी किया, जिससे उनकी हिस्सेदारी और भी ज्यादा बढ़ है। थिएटर से होने वाली कमाई के साथ-साथ डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से मिले राजस्व को जोड़ने पर रणवीर की कुल कमाई लगभग 325 करोड़ रुपये तक पहुंचने की बात कही जा रही है।

 Ranveer Singh Highest Paid Actor

रजनीकांत और अल्लू अर्जुन को छोड़ा पीछे ?
आपको बता दें रणवीर सिंह से पहले रजनीकांत का नाम सबसे आगे था, जिन्होंने जेलर से 250 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। वहीं इसी के साथ अल्लू अर्जुन और प्रभास भी अपनी फिल्मों द्वारा 200 करोड़ से अधिक पैसा कमा चुके हैं। 

 Ranveer Singh Highest Paid Actor


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News