रामायण का टीजर देखते ही Dipika Chikhlia ने कर दी Ranbir Kapoor की तारीफ, बोलीं – रिलीज का बेसब्री से इंतजार

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 12:39 PM (IST)

Mumbai : नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayanaका टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म के भव्य विजुअल्स ने जहां दर्शकों का दिल जीता है, वहीं अब रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का कालजयी किरदार निभाने वाली  Dipika Chikhlia ने भी इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। दिलचस्प बात यह है कि कभी इस फिल्म के निर्माण पर सवाल उठाने वाली दीपिका के सुर अब पूरी तरह बदल चुके हैं।

Ramayana Teaser

रणबीर बने राम- दीपिका ने की जमकर तारीफ
मीडिया से बातचीत के दौरान दीपिका ने टीजर की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि मैंने टीजर देखा और यह वाकई बहुत भव्य है। फिल्म का लुक काफी रिच है और इसे बहुत ही बारीकी से बनाया गया है। इसमें कोई शक नहीं कि यह बेहद खूबसूरत लग रहा है। भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर को लेकर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि रणबीर इस भूमिका में अच्छे लग रहे हैं और अब वह फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

विरोध से समर्थन तक: दीपिका की सोच में बदलाव
यह प्रतिक्रिया चौंकाने वाली इसलिए है क्योंकि जून 2024 में दीपिका ने बार-बार रामायण बनाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उस समय वह मेकर्स से काफी निराश थीं। उनका मानना था कि रामायण को बार-बार पर्दे पर उतारकर उसका मजाक बनाया जा रहा है। उन्होंने तर्क दिया था कि हर बार मेकर्स कुछ 'नया' दिखाने के चक्कर में मूल कहानी और उसकी मर्यादा के साथ छेड़छाड़ करते हैं, जिसकी जरूरत नहीं है। हालांकि, नितेश तिवारी के विजन और टीजर की क्वालिटी को देखकर अब उनकी यह नाराजगी प्रशंसा में बदल गई है।

Ramayana Teaser

दो भागों में दिखेगी रामायण की भव्य गाथा
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। टीजर में न केवल रणबीर कपूर को 'मर्यादा पुरुषोत्तम राम' के रूप में पेश किया गया है, बल्कि साई पल्लवी (सीता) और रवि दुबे (लक्ष्मण) की भी प्रभावशाली झलकियां दिखाई गई हैं। साथ ही, फिल्म में यश के 'रावण' की दुनिया ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

इस मेगा बजट फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता हंस जिमर और ए.आर. रहमान तैयार कर रहे हैं। फिल्म का पहला भाग  Diwali 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग Diwali 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Ramayana Teaser


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News