जिंदगी की नई शुरुआत, Rajshri Deshpande ने ब्रैस्ट कैंसर के बाद सुनाई आपबीती बोलीं ...मेरे निशान ही मेरी ताकत हैं

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 11:59 AM (IST)

Rajshri Deshpande अपने कैंसर की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले महीने ही उन्होंने यह बताया कि ब्रेस्ट कैंसर के बाद उनकी सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद उनके जीवन की नई शुरुआत हुई है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर की हैं और उसके नीचे लिखा है कि मेरे निशान ही मेरी ताकत हैं। 

Rajshri Deshpande

ब्रेस्ट कैंसर ने छोड़े निशान लेकिन नहीं तोड़ पाए मेरा हौसला 
एक लड़की के लिए उसकी खूबसूरती ही सब कुछ होती है। Rajshri Deshpande ने पिछले महीने ही कैंसर की सर्जरी करवाई है और इस वजह से उनके शरीर पर कुछ निशान पड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने खासतौर पर अपने निशानों को साड़ी पहनकर दर्शाया है और साथ में लिखा कि यह निशान मेरे होंसले को नहीं तोड़ सकते हैं। हस्ती हुई इन तस्वीरों में यह देखा जा सकता है,  मुश्किलें चाहे जितनी भी हो कभी भी उदास नहीं होना चाहिए। 

Rajshri Deshpande

हर उस लड़की को उन्होंने प्रोत्साहना देते हुए कहा है कि- हर उस महिला से, जो अपनी चमक को कम कर रही है—कृपया उठ खड़ी हो। तुम बेहद खूबसूरत हो, और तुम्हारे ज़ख्म कोई दाग नहीं हैं—बल्कि वे तुम्हारे साहस का ताज हैं।

आज, मैं अपनी फ़िल्म के प्रमोशन के लिए—दिल में प्यार और रूह में साहस लिए—गर्व से खड़ी हूँ। तो चलिए, ज़िंदगी को पूरी तरह से जीते हैं।

Rajshri Deshpande

2026 की मार्च में ही Rajshri Deshpande ने अपने कैंसर की जानकारी अपने फैंस को दी थी। इसी के साथ उन्होंने के बड़ा कैप्शन भी लिखा था। 

Rajshri Deshpande

Rajshri Deshpande का वर्कफ्रंट 
अगर उनके काम की बात की जाए तो जल्द ही उनकी फिल्म ‘बाप्या आने वाली है। यह एकल मराठी मूवी है और इस फिल्म में गिरीश कुलकर्णी, श्रीकांत मोहन यादव, गौरी किरण और देविका दफ्तरदार भी नज़र आएंगे। 15 मई को यह मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajshri (@rajshri_deshpande)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News