दूसरी बार मां बनीं TV की पार्वती, नन्ही परी को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 12:32 PM (IST)
Puja Banerjee Second Child : टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है। भले ही दोनों इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आते लेकिन अपने व्लॉगस के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। अब कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है और इस खुशखबरी की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की। इतना ही नहीं, कपल ने अपनी नन्ही बेटी की पहली झलक दिखाई है। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
टीवी की पार्वती ने नन्ही परी को दिया जन्म
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अपने व्लॉग के जरिए भी फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। व्लॉग में पूजा की डिलीवरी से पहले के कुछ खास पल भी देखने को मिले। इस दौरान अस्पताल में उनके साथ पूरा परिवार मौजूद था। जैसे ही ऑपरेशन थिएटर के बाहर से बच्चे रोने की आवाज आई, परिवार की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाद में जब सभी को पता चला कि पूजा ने बेटी को जन्म दिया है तो परिवार के हर सदस्य के चेहरे और ख़ुशी साफ़ नजर आई। इस खास पल में कई लोगों की आंखों से ख़ुशी से आंसू भी छलक पड़े।
बहुत से सितारों ने दी बधाईयां
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अपने व्लॉग में अपनी नन्ही बेरी की झलक भी अपने फैंस के साथ शेयर की। बच्ची को देखते ही फैंस का प्यार उमड़ पड़ा और लोग उसकी क्यूटनेस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं बेटी को पहले बार गोद में लेने के बाद कुणाल वर्मा भी भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर भी कपल को बधाई देने वालों की लंबी कतार लग गई गई। मोनालिसा, विन्नी कपूर, ऐडा खान और सारा अरफीन समेत टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पूजा बनर्जी का करियर
इसी के साथ यदि पूजा के काम की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर में बहुत हिट शो किए गईं। देवों के देव...महादेव में पार्वती का रोल करने के बाद उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। इसके अलावा उन्होंने 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना', 'हवन' और दिल से दिल तक जैसे शो में भी काम किया है।
