भोजपुरी सिनेमा की सबसे Bold एक्ट्रेस, एक MMS ने उजाड़ दिया करियर... सब कुछ छोड़ अपनाई कृष्ण भक्ति की राह, अब बनने वाली है मां

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 04:46 PM (IST)

Priyanka Pandit : प्रियंका पंडित भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी और बोल्ड अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने अपने करियर के दौरान पावन सिंह और खेसरी लाल यादव जैसे भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों के साथ भी काम किया। हालांकि, करियर के शिखर पर पहुंचने के बाद एक कथित MMS विवाद ने उनकी जिंदगी और प्रोफेशनल सफर को काफी प्रभावित किया। वायरल वीडियो को लेकर प्रियंका विवादों में घिर गई थीं, जिसके बाद उनके करियर की दिशा भी बदलती नजर आई। 

प्रियंका पंडित से जुड़ा एक कथित MMS उनके बॉयफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद काफी विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, प्रियंका ने इस वीडियो को फर्जी बताते हुए इससे अपना कोई संबंध होने से साफ इनकार किया था।  मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा था कि उसमें दिखाई दे रही महिला वह नहीं हैं बल्कि कोई दूसरी लड़की है। 

Bhojpuri Actress Priyanka Pandit

एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि और करियर को नुकसान पहुंचाने के इरादे से इस वीडियो को वायरल कर रहे थे। हालांकि, विवाद के बीच भी उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी नहीं बनाई और पहले की तरह अपनी मौजूदगी बनाए रखी। 

लेकिन इस पूरे विवाद का उनके प्रोफेशनल करियर पर गहरा असर पड़ा। प्रियंका के मुताबिक, उन्हें अचानक फिल्मों में काम मिलना कम हो गया था। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली है और खुद को कृष्ण भक्ति में समर्पित कर दिया। 

Bhojpuri Actress Priyanka Pandit

कभी ढाया बोल्डनेस का कहर अब वृन्दावन में रहकर करती हैं भक्ति 
कभी फिल्मों में अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से सुर्खियों बटोरने वाली प्रियंका पंडित अब फ़िल्मी दुनिया से दूर वृन्दावन में रह रही हैं। उन्होंने खुद को पूरी तरह कृष्ण भक्ति के रंग में रंग लिया है और प्रेमानंद महाराज के प्रति अपनी आस्था भी जाहिर करती हैं। 

शोबिज की चकाचौंध से दूर प्रियंका ने अपनी जिंदगी को एक नई दिशा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक के साथ गुपचुप शादी कर ली हैं और अब अपने जीवन के इस नए पड़ाव को भक्ति के साथ आगे बढ़ा रही हैं।

Bhojpuri Actress Priyanka Pandit

बनने वाली हैं मां 
अब प्रियंका पंडित अपनी जिंदगी के एक नए पड़ाव में प्रवेश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की, जिसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रियंका पंडित के फ़िल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने ‘पवन पुत्र’, ‘इच्छाधारी’, ‘आवारा बालम’, ‘कर्म युग’ और ‘तोड़ दुश्मन की नली राम और अली’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News