BB 16 फेम Archana Gautam के कैफे में हुई चोरी, चोर उड़ा ले गया पूरा कैश काउंटर, शेयर की CCTV वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 11:18 AM (IST)

Archana Gautam : एक्ट्रेस और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफ़े में सोमवार तड़के चोरी की खबर है। एक्ट्रेस ने घटना का CCTV फुटेज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और हैरानी जताई। फुटेज में चोर को कैफ़े में घुसते और कथित तौर पर पूरा कैश काउंटर ले जाते हुए देखा जा सकता है। अर्चना ने यह भी बताया कि उन्होंने FIR दर्ज कराई है और मुंबई पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है।

CCTV फुटेज शेयर करते हुए अर्चना ने लोगों से सतर्क रहने और अपने घरों व बिज़नेस की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की। ​​अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं आप सभी के साथ मुंबई में अपने कैफ़े में हुई चोरी का यह CCTV फुटेज शेयर कर रही हूं ताकि आप भी सतर्क रहें और अपने घरों व बिज़नेस की सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने कैफे में की गई अपनी इमोशनल और फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट के बारे में भी बात की और कहा, "मैंने अपनी बचत का पैसा लगाकर बहुत प्यार और कड़ी मेहनत से यह कैफे बनाया था। हर छोटी-छोटी चीज़ को एक साथ लाने में मैंने खुद बहुत मेहनत की थी। लेकिन एक चोर मेरे कैफ़े में घुस आया और पूरा कैश काउंटर चुरा ले गया। अर्चना ने यह भी बताया कि उन्होंने इस घटना के संबंध में FIR दर्ज कराई है।

Archana Gautam Cafe

अपनी निराशा जाहिर करते हुए अर्चना ने कहा, "मुंबई मुझे हमेशा से एक सुरक्षित शहर लगा है इसीलिए इस घटना ने मुझे और भी दुखी कर दिया है। मैं बस सभी से गुजारिश करना चाहती हूं कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने आस-पास की सुरक्षा पर ध्यान दें। एक्ट्रेस ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि मुंबई में उनके साथ ऐसी घटना हुई है।

अर्चना द्वारा शेयर किए गए CCTV फुटेज में कैफे के अंदर की घटना कैद हुई है। इस कैफ़े में मुख्य रूप से चुरोस और अन्य डेजर्ट्स के साथ-साथ वफ़ल्स, पैनकेक्स, कॉफ़ी, मिल्कशेक और कई तरह के नमकीन आइटम भी मिलते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि अर्चना ने अक्टूबर 2025 में मुंबई आउटलेट खोलकर फूड बिजनेस में कदम रखा था। उन्होंने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' में हिस्सा लेने के दौरान खाना पकाने में अपनी दिलचस्पी भी दिखाई थी।

प्रोफेशनल तौर पर, अर्चना गौतम एक एक्ट्रेस, मॉडल और पूर्व ब्यूटी-पेजेंट कंटेस्टेंट के तौर पर जानी जाती हैं। उन्हें 'बिग बॉस 16' में हिस्सा लेने से लोकप्रियता मिली। बाद में वह 'खतरों के खिलाड़ी 13' और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' जैसे रियलिटी शो में भी नजर आईं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News