सीन खत्म होने के बाद भी बार-बार जबरदस्ती Kiss करता रहा Co-Actor, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस Priya Bapat ने बयां किया अपना दर्द
punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 04:50 PM (IST)
Priya Bapat : आए दिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे राज खुलते रहते हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। हाल ही में मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस Priya Bapat ने अपना एक किस्सा शेयर किया और बताया कि कैसे उनका एक साथी एक्टर सीन खत्म होने के बाद भी बार-बार किस करता रहा है। बात यहां तक खत्म नहीं हुई, इसके बाद वो प्रिया को मिलने के लिए बुलाने लगा। अपने इस बुरे समय को याद करते हुए प्रिया बपाट ने बताया कि वो समय मेरी जिंदगी का सबसे बुरा और खतरनाक समय था। तो चलिए जानते हैं क्या था पूरा मामला-

प्रिया बापट ने शेयर किया अपना इंडस्ट्री का अनुभव
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान प्रिया ने अपने करियर के शुरुआत से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताईं, जिसने सबको हैरान करके रख दिया। उन्होंने बताया कि यह बात उस समय की है, जब उन्हें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बीच में एक किसिंग सीन भी आया। शुरू से ही वो उस सीन के लिए सहमत नहीं थीं।
स्क्रिप्ट पढ़ते दौरान ही प्रिया के मन में बहुत से स्वाक उठने लगे। उन्होंने बार-बार यह सवाल पुछा कि इस सीन की इसमें क्या जरुरत लेकिन न चाहते हुए भी मुझे वो सीन करना पड़ा।
प्रिया ने बताया कि वो मेरे करियर के शुरूआती दिन थे और हर कोई कलाकार अपने शुरुआत के दिनों में काफी असुरक्षित महसूस करता है। मुझे भी कुछ इसी तरह की फीलिंग आ रही थी। न्यू कमर को इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और न चाहते हुए भी वो काम करना पड़ता है, जो वो नहीं करना चाहते।

सीन खत्म होने के बाद बार-बार किस करता रहा को-स्टार
इसी के साथ प्रिया ने आगे बताया कि जब किसिंग सीन खत्म हो गया था लेकिन मेरे को-स्टार ने बार-बार इस सीन को रिटेक किया और जबरदस्ती बार-बार किस करता रहा। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि अभिनेता अपनी मर्जी से कुछ न कुछ करता रहा और में चाहते हुए भी कुछ न कर पाई।
बार-बार मैसेज करता था को-स्टार
प्रिया बापट ने यह भी खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान उनके एक सह-कलाकार का व्यवहार उन्हें काफी असहज करता था। उनके मुताबिक, दोनों एक ही होटल में ठहरे हुए थे, हालांकि उनके कमरे अलग-अलग थे। इसके बावजूद वह अभिनेता उन्हें लगातार मैसेज भेजता रहता था और बार-बार मिलने के लिए कहता था। वह विभिन्न बहाने बनाकर उन्हें अपने साथ समय बिताने के लिए आमंत्रित करता था।प्रिया ने बताया कि उन्होंने शुरुआत से ही स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें ऐसी किसी भी गतिविधि में कोई रुचि नहीं है। उन्होंने अपनी सीमाएं साफ शब्दों में सामने रखीं और इस तरह के व्यवहार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

