कभी लड़कियों के दिलों पर राज करता था ये एक्टर, अब पैसा कमाने के लिए शादियों में करना पड़ रहा है Dance, बदल गई जिंदगी
punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 02:24 PM (IST)
Rahul Roy Struggle : रातों-रात आशिकी फिल्म से लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर राहुल रॉय को 2020 में ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था, जिसकी बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। इस दौरान उन्हें काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब राहुल रॉय ने अपनी इस स्थिति और उससे जुड़ी मुश्किलों पर खुलकर बात की है।
पैसों की परेशानी से जूझ रहे हैं एक्टर
बॉलीवुड के अभिनेता राहुल रॉय इन दिनों फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो तेजी से सामने आए हैं, जिनमें वे शादी ब्याह के कार्यक्रमों में अपने मशहूर गानों पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।
इसी बीच, राहुल ने अपने जीवन में चल रहे वित्तीय संकट पर खुलकर बात की है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से 30 लाख रुपए से जुड़े एक कानूनी मामले से जूझ रहे हैं, जिसे निपटने के लिए वे अपने भाई के साथ मिलकर कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होने यह भी शेयर किया कि कुछ वर्षों पहले हुए तलाक के दौरान उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति अपनी पूर्व पत्नी के नाम कर दी थी।
अब फिर से बनाना चाहते हैं करियर
राहुल रॉय अब अपने जीवन और करियर को एक नई दिशा देने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने शेयर किया कि बीमारी से उबरने के कारण बीते पांच साल उनके लिए एक अनचाहे ब्रेक की तरह रहे, जब उनके पास काम के अवसर नहीं थे। उनका मानना है की इस दौर के बिना वे अब तक कई प्रोजेक्ट्स कर चुके होते। हालांकि, अब धीरे-धीरे उन्हें काम मिलने लगा है और लंबे समय बाद सेट पर लौटकर कैमरे का सामना करना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा। खुद पर भरोसा रखने वाले लोगों का धन्यवाद करते हुए अभिनेता ने कहा कि अपने 37 साल के फिल्मी सफर में उन्होंने हमेशा बेहतर काम करने की कोशिश की है और अब वे नए उत्साह के साथ करियर को आगे बढ़ाने की उम्मीद रखते हैं।
शादी में डांस करके कमाते हैं पैसा
अपनी आर्थिक दशा का जिक्र करते हुए राहुल रॉय ने बताया कि रोजमर्रा के खर्चों और जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें पैसों की सख्त आवश्यकता है।
साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक का शिकार होने के बाद उनके लिए अभिनय के नए अवसर पाना काफी कठिन हो गया था। बीते पांच वर्षों में अपनी गुजर-बसर चलाने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किया।
वे शादियों और अन्य समारोहों के डांस परफॉर्मेंस देकर करीब 2 से 4 लाख रुपये तक कमा लेते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए अभिनेता ने कहा कि निशाना बनाने वाले लोग इसके पीछे की कड़ी मेहनत को नहीं समझते जबकि अपना जीवन और खर्च चलाने के लिए काम करना उनकी मजबूरी और जिम्मेदारी दोनों है।
2020 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद बदल गई जिंदगी
वर्ष 2020 में करगिल में अपनी फिल्म LAC - लिव द बैटल की शूटिंग के दौरान राहुल रॉय को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आ गया था, जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनके दिमाग और दिल की थी एंजियोग्राफी की थी।
इस गंभीर स्वास्थ्य संकट के कारण उन्हें खुद को पूरी तरह ठीक करने में लंबा वक्त लगा। इलाज और रिकवरी के इस लंबे दौर से गुजरने के बाद, अब वे धीरे-धीरे अपने काम और अभिनय करियर में वापसी कर रहे हैं।
