पति पत्नी और वो 2 का टीज़र: म्यूजिक, ह्यूमर और इमोशन्स का जबरदस्त मेल

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 04:34 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पति पत्नी और वो 2 का टीज़र डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शानदार शुरुआत के साथ दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म मस्ती, ड्रामा और कॉमेडी का तगड़ा मिश्रण पेश करती नजर आ रही है।

म्यूजिक ने बढ़ाया टीज़र का आकर्षण
फिल्म का म्यूजिक दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है। हल्के-फुल्के और फ्रेश टोन के साथ बैकग्राउंड स्कोर टीज़र के मूड को और भी एंटरटेनिंग बनाता है, जिससे इसकी री-वॉच वैल्यू भी बढ़ गई है। यह फिल्म आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं और विरोधाभासों को ह्यूमर और सैटायर के जरिए पेश करती है। टीज़र में दिखाया गया कॉमिक अंदाज़ दर्शकों को हल्का-फुल्का मनोरंजन देने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करता है।

इमोशनल आर्क्स और रिलेशनशिप की कहानी
फिल्म की कहानी रिश्तों के फैसलों और उनके परिणामों को गहराई से दिखाती है। यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि इंसानी गलतियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव की एक सच्ची झलक भी पेश करती है।

स्लाइस ऑफ लाइफ स्टोरीटेलिंग
पति पत्नी और वो 2 किसी भी तरह से किरदारों की गलतियों का महिमामंडन नहीं करती, बल्कि उन्हें एक रियलिस्टिक और स्लाइस-ऑफ-लाइफ एंगल से दिखाती है। फिल्म दर्शकों को यह महसूस कराएगी कि हर चुनाव के पीछे एक कहानी और उसका परिणाम होता है।

रिलीज डेट
यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है, और इसके टीज़र को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए यह एक बड़ी एंटरटेनर साबित हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News