मॉडल बनना पड़ा भारी, एक महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा... Lock Upp 2 में कास्टिंग काउच के ऊपर Akanksha Chaudhary का छलका दर्द

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 03:34 PM (IST)

Akanksha Chaudhary in Lock Upp 2 : लॉकअप 2 से बाहर होने के बाद भी आकांक्षा चौधरी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर के शुरूआती दिनों से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला अनुभव शेयर किया था। एलिमिनेट होने से पहले आकांक्षा ने दावा किया कि ब्यूटी पेजेंट इंडस्ट्री से जुड़े एक प्रभावशाली व्यक्ति ने आर्थिक मदद देने के बदले उनसे आपत्तिजनक मांग रखी थी, जिसने उन्हें पूरी तरह हैरान कर दिया। 

Akanksha Chaudhary in Lock Upp 2

आकांक्षा ने अपने करियर के शुरुआती दिन को याद करते हुए बताया कि, उस समय वो एक पेजेंट में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही थीं। लेकिन इस दौरान पैसों की कमी इतनी थी की उनके पास कपड़े और खर्चों तक के पैसे नहीं थे। इन सब चीजों के लिए उन्हें कम से कम 1-2 लाख रुपए चाहिए थे लेकिन परिवार की हालत इतनी सही नहीं थी कि कोई उनकी मदद कर सके। 

पेजेंट में जज से मांगी थी मदद
आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने आर्थिक मदद के लिए एक ऐसे सीनियर व्यक्ति से संपर्क किया थाम जिन्हें वह कई वर्षों से जानती थीं। उनके मुताबिक, वह शख्स कई ब्यूटी पेजेंट्स में जज की भूमिका निभा चुका था। इसी के साथ उनका नाम नए प्रतिभागियों की आर्थिक सहायता करने के लिए जाना जाता था। इसलिए उन्होंने भी उनसे मदद मांगी और कहा की वो जल्द ही आपको पैसे वापिस कर देंगी। इसके बाद उस व्यक्ति ने आकांक्षा को अपने घर बुलाया। आकांक्षा ने कहा कि वो इससे पहले भी उनके घर जा चुकी हैं, इस वजह से उन्हें कुछ अजीब फील नहीं हुआ। 

उस बूढ़े व्यक्ति ने मुझे जबरदस्ती पकड़ लिया 
इसके बाद आकांक्षा ने बताया कि, जब मैं उनसे मिलने गई तो उन्होंने मुझे गले लगाने की बजाय मुझे जोर से पकड़ लिया। आकांक्षा ने बताया कि वो काफी ज्यादा बूढ़े थे तो मैंने उनका हाथ जोर से झटक दिया। 

Akanksha Chaudhary in Lock Upp 2

 मदद के बदले महीने में 5-6 बार संबंध बनाने होंगे
इसके बाद आकांक्षा ने जो बताया, उसे सुनकर सब हैरान ही रह गए। उन्होंने उस व्यक्ति से पैसों से जुड़ी मदद मांगी तो उन्होंने मेरे सामने ऑफर रख दिया। उस व्यक्ति ने कहा की मैं सिर्फ एक ही शर्त पर पैसे दूंगा, तुम्हें मेरे संग महीने में 5-6 बार सोना पड़ेगा। 
 
इसके बाद आकांक्षा ने बताया कि उस व्यक्ति ने मुझे मिलने का टाइम भी बता दिया। उसकी ऐसी बातें सुनने के बाद मैंने तुरंत ही उन्हें मना कर दिया। उन्होंने कहा की यदि मुझे पता होता कि उसकी नीयत ऐसी है तो मैं कभी भी उससे मिलने नहीं जाता। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News