Bold सीन शूट करने के बाद होंठो पर सूजन, शरीर पर पड़ जाते हैं निशान...इस एक्ट्रेस ने बताया- नहीं आता कोई मजा

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 04:07 PM (IST)

Nehal Vadoliya : टीवी से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया अब अपनी बोल्ड भूमिकाओं के लिए खास पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने कई ऐसे टीवी शोज में काम किया है, जिनमें इंटिमेट और बोल्ड सीन भी शामिल रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अभिनय के साथ-साथ वह इंटिमेसी कॉर्डिनेटर के रूप में भी काम कर रही हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने इंटिमेट सीन्स की शूटिंग से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात की और ऐसी जानकारियां शेयर की, जिनके बार में शायद ही कोई बात करता होगा। 

काफी मुश्किल होता है इंटिमेट सीन शूट करना 
एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस नेहा वडोलिया ने बताया कि देखने में चाहे इस तरह के सीन अच्छे लगते हैं लेकिन इसे शूट करते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारे लिए ऐसे सीन शूट करने बहुत मुश्किल होते है और इस दौरान कम्फर्ट का भी ध्यान रखना चाहिए। 

  Nehal Vadoliya
बोल्ड सीन शूट करते समय होंठो पर आ जाती है सूजन
 एक्ट्रेस ने बताया कि वो ज्यादातर इस तरह के शूट लास्ट में करती हैं। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा की ऐसे सीन के -कभी होंठो पर सूजन आ जाती है। इसी कारण वह पहले अपने सभी डायलॉग वाले सीन पूरे कर लेती हैं और फिर आखिर में बोल्ड सीन्स की शूटिंग करती हैं। 

इस तरह शूट होते हैं इंटिमेट सीन्स
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि स्क्रीन पर इन इंटिमेट सीन्स को देखकर दर्शकों को जैसा लगता है, एक्टर्स के लिए हकीकत में वैसा अनुभव नहीं होता। उन्होंने कहा की सेट पर हर सीन पूरी तरह डायरेक्टर के निर्देशों के अनुसार फिल्माया जाता है और कोशिश रहती है कि ऐसे सीन्स को कम से कम टेक में ही पूरा कर लिया जाए। 

 Nehal Vadoliya

शरीर पर पड़ जाते हैं निशान
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि इंटिमेट शूटिंग करते समय कई बार को शरीर पर निशान तक पड़ जाते हैं। हर बार इस तरह के सीन करने के लिए बहुत ध्यान रखना पड़ता है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कलाकारों का असहज महसूस करना सामान्य है इसलिए सेट पर प्रोफेशनल और सहज माहौल बनाए रखना बेहद जरुरी है। 

इसी के साथ उन्होंने बताया कि अपने करियर में उन्होंने एक्सट्रीम लेवल तक के इंटिमेट सीन शूट किए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News