‘Intimate Scene’ से इनकार पर मिली सजा, मना करने पर डूब गया करियर —Nauheed Cyrusi ने बताया क्यों है वो फिल्मों से दूर
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 05:01 PM (IST)
Nauheed Cyrusi : आए दिन इंडस्ट्री के बड़े-बड़े राज खुलते रहते हैं। हाल ही में फिर से एक अभिनेत्री ने फिर से इंडस्ट्री के काले सच के बारे में बताया है। एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर नौहीद सिरुसी हमेशा से बहुत ही बेबाकी से हर सवालों का जवाब देती आई हैं। कुछ सालों से Nauheed Cyrusi पड़े पर्दे से दूर हैं। जब एक फैन ने उनसे सवाल किया कि आप फिर से मूवीज में कब आएंगी तो उन्होंने जवाब में ये कहा...देखें Video-
बड़े पर्दे से दूर होने के बावजूद नौहीद सिरुसी अभी भी इंस्टाग्राम के जरिए लोगों के दिलों में वास करती हैं। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें बहुत ज्यादा Uncomfortable फील कराया जाता था।
नौहीद ने जब अपनी स्किन केयर रूटीन वीडियो शेयर की तो उनके एक फैन ने पूछा,'' क्या आपकी कोई आने वाली फिल्में या शो हैं ?
इस पर उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा कि मूवी करने से पहले एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होता है, जिसमें ये लिखा होता है कि आपको इंटीमेट सीन करने में कंफर्टेबल होना होगा। मेकर्स मूवी में बेवजह के किसिंग सीन जोड़ते हैं, जो मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। मुझे यह लगता है कि हम स्क्रीन पर किस करते हुए अच्छे नहीं लगते।

मना करने पर डूब गया करियर
उनकी इसी सोच की वजह से Nauheed Cyrusi को प्रोफेशनल लाइफ में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनकी यही सोच की वजह से कई बार रोल्स से हटा दिया गया। इसके बाद उन्होंने बताया कि हां या ना कहने से पहले ही मुझे रिजेक्ट कर दिया जाता है क्योंकि मैं कहती हूं कि मुझे किस सीन करने में कंफर्ट नहीं है।
इंस्टाग्राम ही है मेरा असली मकसद
नौहीद ने अपनी वीडियो में बताया कि उन्हें लगता है कि इन्फ्लुएंसर बनना ही उनके जीवन का असली मकसद है। मुझे हमेशा से ही छोटे रोल जाते थे, जैसे कि भाभी, बहन या चाची। मुझे ये रोल पसंद नहीं है इसलिए मुझे लगा कि ये करने से बेहतर है कि मैं यह न ही करुँ।

