42 वर्षीय फेमस Instagram Influencer की दर्दनाक मौत, पति ने पहले पत्नी को मारा फिर खुद कर लिया Suicide

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 02:19 PM (IST)

Instagram Influencer Murder : सोशल मीडिया की दुनियां से एक बार फिर से एक बार दर्दनाक घटना सामने आई हैं। इंस्टग्राम की फेमस Influencer को उसके ही पति ने मौत के घात उतार दिया और फिर खुद भी अपनी जान दे दी। इस खबर को सुनने के बाद से ही हर कोई दहशत में है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरी story-

रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई के नंगनल्लूर में रहने वाली इंस्टग्राम की इन्फ्लुएंसर नागलक्ष्मी की हत्या उसके ही पति सुब्रमणियन द्वारा की गई और इसके तुरंत बाद ही उसने खुद सुसाइड कर लिया। बता दें कि इन्फ्लुएंसर नागलक्ष्मी की उम्र 42 वर्ष थी। 

इस मर्डर की खबर तब सबकी हुई जब उनका छोटा बेटा घर पहुंचा और घर पहुंचते ही उसने सबसे पहले अपने माता-पिता की लाश देखी। इस मंजर को दखने के बाद उनका बेटा बहुत घबरा गया और तुरंत पुलिस को फ़ोन किया। इसके तुरंत बाद ही दोनों को चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अभी भी इस मौके की जांच कर रही हैं। बता दें कि नागलक्ष्मी इंस्टग्राम पर बहुत फेमस थीं और उनके कम से कम 3 लाख फॉलोअर्स थे। उनका ज्यादा काम अपनी साड़ियों को प्रमोट करना था। इसके अलावा नंगनल्लूर में ही दोनों पति-पत्नी की एक साड़ी की दुकान थी जिसका नाम है- ‘श्री साई सिल्क’।

नागलक्ष्मी और उनके पति सुब्रमणियन के दो बेटे हैं। छोटा बेटा उन्हीं के साथ चेन्नई के रहता है तो दूसरा बेटा विदेश में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। कुछ जानकारी के मुताबिक नागलक्ष्मी के पति करीब दो साल पहले घर छोड़कर चले गए थे और थोड़े दिन बाद ही वापिस आकर अपनी पत्नी के साथ रहने लगे। इसी बीच दोनों की आपस में कुछ खास बनती नहीं थी और उनके बीच का विवाद दिन ब दिन बढ़ता चला गया। 

पुलिस की जांच अभी जारी है और अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News