मुंबई में रॉयल लाइफ जीती हैं Mouni Roy, आलीशान बंगला और करोड़ों की मालकिन हैं...जानें उनकी Net Worth
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 06:17 PM (IST)
Mouni Roy Net Worth : नागिन से अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी मैरिड लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुतबिक उनके और उनके पति के बीच दरार आ गईं और शायद वो अलग हो सकती हैं। बात सिर्फ यही खत्म नहीं हुईं दोनों ने अपने अकाउंट से शादी की सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं और साथ में दोनों को अनफॉलो भी कर दिया है। सुर्खियों में आने के बाद से हर कोई उनकी नेटवर्थ को जानने के लिए बहुत उत्सुक है, तो चलिए जानते हैं-

आलीशान जिंदगी जीती हैं Mouni Roy
बता दें मौनी रॉय को बहुत ही रॉयल लाइफ जीना पसंद है। रिपोर्ट्स के अनुसार मौनी के पास मुंबई में बहुत बड़ा आलीशान घर है, जिसमें वो रानियों की तरह राज करती हैं। उनके घर की बालकनी भी बहुत शानदार है। इस घर की कीमत कम से कम 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
मौनी रॉय का कार कलेक्शन
घर के साथ-साथ मौनी रॉय को गाड़ियों का भी बहुत शौंक हैं। आपको बता दें की उनके पास मर्सिडीज जीएलएस 350डी है जिसकी कीमत 88.18 लाख के आसपास है। साथ ही मौनी के पास 70 लाख की मर्सिडीज बेंज भी हैं। इन गाड़ियों को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है, उन्हें कार्स का कितना शौंक हैं।

1 करोड़ रुपये है मौनी की फीस
वहीं अगर इनके करियर की बात की जाए तो मौनी ने पहले टीवी इंडस्ट्री में नागिन सीरियल से अपनी पहचान बनाई और अब वो बॉलीवुड में राज कर रही हैं। खबरों और रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी एक फिल्म के लिए कम से कम 1 करोड़ लेती हैं। मूवीज के साथ-साथ मौनी की एड फीस भी काफी हाई है। वो एक एड के लिए लाखों रुपये लेती हैं।

