पंजाब किंग्स के क्रिकेटर Nehal Wadhera की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने Netflix पर जीता सबका दिल, जानें कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 04:34 PM (IST)

Kashmira Pardeshi : हाल ही में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इसी दौरान पंजाब किंग्स के क्रिकेटर Nehal Wadhera सुर्खियों में आ गए हैं। आपको बता दें कि इस बार वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस दौरान एक लड़की का नाम उभर के आया है वो है कश्मीरा परदेशी। मैच में दौरान इन्हें स्टेडियम में देखा गया और ये पंजाब किंग्स का साथ देती हुई नजर आ रही थी। कुछ खबरों के अनुसार कश्मीरा को बल्लेबाज नेहल वढेरा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। ऐसा मानना है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

Who Is Kashmira Pardeshi

Netflix पर ट्रेंड कर रहीं कश्मीरा परदेशी
2023 में उन्होंने OTT प्लेटफार्म पर अपना कदम रखा और द फ्रीलांसर सीरीज में सबसे पहली बार वो नजर आईं। इसके बाद फ़िलहाल अभी उन्हें Netflix की सीरीज ग्लोरी में पुलित सम्राट के साथ देखा गया। हर तरफ उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। 

बता दें कि कश्मीरा का जन्म  3 नवंबर, 1997 को पुणे मे हुआ था। इसके बाद पुणे में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। मुंबई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की। 

Who Is Kashmira Pardeshi

जानकारी के अनुसार कश्मीरा सबसे पहले विज्ञापनों में नजर आईं और इसके बाद से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। सबसे पहले इन्होने 2018 में नर्तनशाला तेलुगु फिल्म में काम किया। 

इसके बाद मिशन मंगल मूवी द्वारा इन्होने बॉलीवुड में अपना कदम रखा। इसके बाद ही उन्होंने मराठी फिल्म में भी काम किया । कुलमिलाकर यह देखा जा सकता है कि इंडस्ट्री में अपने मेहनत के बलबूते पर बहुत नाम कमाया है।  अब फ़िलहाल वो नेटफ्लिक्स सीरीज ग्लोरी में ट्रेंड कर रही है। 

Who Is Kashmira Pardeshi
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News