बिग बॉस फेम Manisha Rani का सच हुआ सपना, पिछले 1 साल से सजा रही थीं अपना Dream House...आज शेयर की गृह प्रवेश की Photos
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 06:26 PM (IST)
Manisha Rani new home : OTT बिग बॉस से मशहूर हुई बिहार की बेटी मनीषा रानी को आज कौन नहीं जानता। अपनी मेहनत के बलबूते पर उन्होंने आज इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। पिछले एक साल से मुंबई में मनीषा अपने सपने के आशियाने को सजाने में लगी हुई थीं। पिछले एक साल की भागदौड़ के बाद आज उनका सपना सच हो गया है। आज उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गृह प्रवेश की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं और लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि उन्होंने घर की एक-एक डिटेलिंग पर खुद काम किया है, इस पल के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। तो चलिए देखते हैं मनीषा के गृह प्रवेश की कुछ तस्वीरें।

बिग बॉस फेम मनीषा रानी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपने घर की अपडेट देती रहती थीं।

मनीषा रानी आज अपने नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं।

इन फोटोज में आप देख सकते हैं ग्रीन कलर का सूट पहने वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

घर की एंट्री को उन्होंने फूलों के साथ सजाया हुआ है।

हालांकि अभी प्रॉपर घर बनने में अभी एक हफ्ता लगेगा।
इन तस्वीरों के साथ मनीषा ने कैप्शन लिखा है -Welcoming positive vibes, peace, and prosperity into our new home.”🏡
Griha Pravesh

रिपोर्ट्स के अनुसार मनीषा का यह घर कम से कम 4.98 करोड़ रुपये का है और यह मुंबई के गोरेगांव स्थित एक बिल्डिंग की 17वीं मंजिल पर है।
