एक्टर और होस्ट Maniesh Paul के घर पसरा मातम, 77 साल में हुआ मां का निधन
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 06:44 PM (IST)
Maniesh Paul Mother Passes Away : टीवी और बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता व होस्ट मनीष पॉल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां उर्मिल पॉल का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और 8 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस की। उनके निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत और मनीष पॉल के प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

मनीष मॉल अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके जाने से वह गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस पर सेलेब्स उर्मिल पॉल को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है और मनीष व उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
कौन हैं मनीष पॉल ?
मनीष पाल भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय होस्ट और कलाकारों में गिने जाते हैं। अपनी बेहतरीन एंकरिंग, शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार प्रस्तुति के दम पर उन्होंने मनोरंजन जगत में खास जगह बनाई है। उन्होंने कई बड़े रियलिटी शो, अवॉर्ड समारोह और टीवी कार्यक्रम की मेजबानी की है। हमेशा अपनी हंसमुख और चुलबुली छवि के लिए पहचाने जाने वाले मनीष इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि मां के निधन ने उन्हें गहरा सदमा पहुंचाया है।

इंटरव्यू और सोशल मीडिया के माध्यम से मनीष पॉल कई बार अपने मां के प्रति गहरा लगाव जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी मां हमेशा उनके हर फैसले में उनके साथ खड़ी रहीं और मुश्किल समय में भी उनका बहुत हौसला बढ़ाया। यही कारण है कि मां का निधन मनीष पॉल के लिए सिर्फ एक पारिवारिक नहीं, बल्कि बेहद भावनात्मक और अपूरणीय क्षति है।
