विजय वर्मा ने शुरू की ‘मटका किंग’ सीजन 2 की शूटिंग, स्क्रिप्ट की पहली झलक शेयर कर बढ़ाई एक्साइटमेंट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 05:03 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक्टर विजय वर्मा ने अपनी चर्चित वेब सीरीज ‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। एक दिन पहले आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद लेते हुए पोस्ट शेयर करने के बाद विजय ने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है।

सोशल मीडिया स्टोरी से दी जानकारी
विजय वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘मटका किंग’ के पोस्टर के सामने एक सेल्फी शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'ऑफिस में…'। इसके बाद एक्टर ने सीजन 2 के पहले एपिसोड की स्क्रिप्ट की झलक भी दिखाई। विजय ने जो स्क्रिप्ट शेयर की, उस पर लिखा था- “सीजन 2 x एपिसोड 1: एक और बाज़ी।” इस एपिसोड को अभय कोरान ने लिखा है। एक्टर ने इस तस्वीर के साथ “एक और बाज़ी ;)” कैप्शन लिखा, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

पहले सीजन में मिली थी खूब तारीफ
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मटका किंग’ के पहले सीजन में विजय वर्मा ने बृज भट्टी का किरदार निभाया था। 1950 के दशक की जुए की दुनिया पर आधारित इस शो में उनके लुक, ट्रांसफॉर्मेशन और एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

बृज भट्टी के किरदार में लौटेंगे विजय
अब सीजन 2 की शुरुआत के साथ विजय वर्मा एक बार फिर बृज भट्टी के किरदार में नजर आएंगे। स्क्रिप्ट की झलक सामने आने के बाद फैंस इस नए चैप्टर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News