इस सवाल का जवाब देने के बाद Lara Dutta को मिला था Miss Universe का खिताब, जानें उनके जीत की कहानी

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 03:14 PM (IST)

Lara Dutta : आज 16 अप्रैल को Lara Dutta अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका नाम किसी इंट्रोडक्शन का मोहताज नहीं है। कम उम्र में ही इंडस्ट्री में अपना कदम रखते ही उन्होंने हर जगह अपनी छाप छोड़ दी थी। 2003 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म अंदाज में मुख्य अदाकारा का रोल प्ले किया था। जिसके बाद से दिन ब दिन उनकी कामयाबी बढ़ती चली गई। इससे पहले 2000 में उन्होंने Miss Universe का खिताब अपने सर पहना था। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके एक सवाल के जवाब के बाद उन्हें Miss Universe का खिताब मिला। तो चलिए जानते हैं क्या था वो सवाल-

Lara Dutta Journey

लारा दत्ता से पुछा गया था ये सवाल 
मिस यूनिवर्स बनने के लिए बहुत से राउंड्स को पार करना पड़ता है और इन्ही में से एक सवाल-जवाब का राउंड होता है। जिसमें जज सवाल पूछते हैं और सामने वाले को इसका जवाब देना पड़ता है। इस पार्ट के आखिरी राउंड में जज ने सवाल किया था,'' बाहर इस समय मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को लेकर बहुत विरोध हो रहा है और अपराधी महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं। इस मौके पर आप उन्हें कैसे समझाएंगे कि जो वो कर रहे हैं वो गलत है। 

Lara Dutta Journey

पूरे कॉन्फिडेंस के साथ लारा दत्ता ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि,'' मिस यूनिवर्स का प्लेटफार्म उन्हें आगे बढ़ने के लिए बहुत से मौके देता है, चाहे फिर वो बिजनेस हो या फिर मूवीज''। हर जगह नाम कमाने के लिए कॉन्फिडेंस चाहिए होता है और यह कॉन्फिडेंस सिर्फ उन्हें इसी प्लेटफार्म से मिल सकता है। यहां से निकलने के बाद वो जो चाहे वो कर सकती हैं। 

Lara Dutta Journey

लारा दत्ता का ऐसा जवाब सुनते ही वहां बैठे सारे जज उनसे बहुत खुश हो गए और इसी के बाद उन्हें वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया। इस खिताब को जीतने के बाद से उन्हें बहुत ही फिल्में मिली और उनका जीवन फर्श से अर्श पर पहुंच गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News