अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ के गाने ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखी प्यार और बिछड़ने की भावुक कहानी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 01:19 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अमित साध और ईशा देओल की आगामी फिल्म ‘प्रताप’ का नया गाना ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज कर दिया गया है। यह गाना प्यार, यादों और अपनों से दूर होने के एहसास को बयां करता है। इसके बोलों में इंतजार के साथ दोबारा लौटने का भरोसा भी नजर आता है। गाने को शाश्वत सिंह और प्रतिज्ञा ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत अफजलाली ने तैयार किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amit Sadh (@theamitsadh)

रिश्तों की गहराई और लौटने के वादे को दिखाता है गाना
‘मैं वापस आऊंगा’ उन भावनाओं को सामने लाता है, जो किसी अपने से दूर होने पर मन में उठती हैं। गाने में प्यार के साथ यादों और इंतजार का भाव जुड़ा हुआ है। इसके जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि दूरियां होने के बावजूद रिश्तों में उम्मीद और साथ निभाने का वादा कायम रह सकता है। गाने को लेकर अमित साध ने कहा कि इसकी भावना ऐसी है, जिससे हर कोई किसी न किसी रूप में जुड़ाव महसूस कर सकता है। वहीं, शाश्वत सिंह ने भी इस गाने का हिस्सा बनने को लेकर अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, गाने की भावनाओं को आवाज देना उनके लिए खास अनुभव रहा।

जेल में बंद एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की कहानी है ‘प्रताप’
फिल्म की कहानी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रताप रानाडे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है कि उसे जेल के पीछे जाना पड़ता है। फिल्म का निर्देशन और लेखन सचिन सराफ ने किया है। इसमें अमित साध और ईशा देओल के अलावा सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रदीप रंगवानी के प्रोडक्शन में UV Films के बैनर तले बनी यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News