''Toxic'' में अपने Bold सीन पर बोलीं Kiara Advani, इस किरदार में वो सब कुछ था...जिसे में लंबे समय से ढूंढ रही थी
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 06:14 PM (IST)
Kiara Advani in Toxic : बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कियारा आडवाणी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इसी बीच उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर भी चर्चा काफी तेज हो गई है। फिल्म में उनके किरदार को लेकर फैंस काफी उत्तेजित हैं लेकिन कुछ दर्शकों का मानना है की प्रमोशनल कंटेंट में मुख्य रूप से यश को ही अहमियत दी, जबकि इसमें महिलाओं को इतना महत्व नहीं मिला। ऐसे में कियारा के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से उनका नया पोस्टर जारी किया। साथ ही, कियारा ने भी फिल्म में अपने किरदार और महिला पात्रों की अहमियत पर खुलकर अपनी भावनाएं सांझा की।

फिल्ममेकर्स लेकर आए नया पोस्टर
आपको बता दें की इस फिल्म में कियारा नादिया ने रूप में दिखाई देंगी। उनके नए पोस्टर ने दर्शकों को काफी पसंद किया है। उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म प्रोडक्शन ने नया पोस्टर शेयर कर लिखा- हमारी नादिया को बर्थडे की शुभकामनाएं। इस पोस्टर में कियारा ने लाल रंग की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बेहद ही सुन्दर दिख रही हैं।
हमेशा से ऐसा ही किरदार चाहती थीं कियारा
एक इंटरव्यू के दौरान कियारा ने बताया कि जब उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई गई तो वो काफी इम्प्रेस हो गईं थीं। कियारा के मुताबिक नादिया का किरदार बेहद ही गहराई से लिखा हुआ है, इसमें भावनाओं के बहुत से रंग देखने को मिलेंगे। कमजोरी, मजबूती और अकेलेपन का एहसास, सब कुछ इस भूमिका का हिस्सा है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि वो हमेशा से ही ऐसे किरदार के तलाश में थीं और काफी चुनौतीपूर्ण लगे। इस फिल्म की कहानी सुनने के बाद मुझे लगा कि मैं इस तरह के कठिन और प्रभावशाली रोल निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कियारा को एक्टिंग से बहुत प्यार है
कियारा आडवाणी ने आगे कहा की किसी भी किरदार को स्वीकार करने के बाद वह सबसे पहले उसके व्यक्तित्व, सोच, रिश्तों और जीवन के उद्देश्यों को समझने की कोशिश करती हैं। इसके बाद वह उस किरदार की बॉडी लैंग्वेज, पहनावे और स्क्रीन पर उसकी मौजूदगी पर काम करती हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा की दर्शकों को केवाल अंतिम परफॉरमेंस दिखाई देती है लेकिन एक कलाकार की असली तैयारी शूटिंग शुरू होने से काफी पहले ही शुरू हो जाती है।
कियारा ने बताया कि नादिया का किरदार निभाने के बाद उन्हें एक बार फिर एहसास हुआ कि उन्हें अभिनय से इतना लगाव क्यों है ? क्योंकि हर नया किरदार उन्हें खुद को और और बेहतर तरीके से समझने और कुछ नया सीखने का अवसर देता है।
फिल्म के अन्य महिला किरदारों पर बात करते हुए कियारा ने कहा कि हर अभिनेत्री का किरदार अपनी अलग पहचान और खासियत रखता है। उनका मानना है कि दर्शकों को सभी महिला पात्र बेहद पसंद आएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के सेट का माहौल बेहद सकारात्मक था, जहां सभी कलाकार एक-दूसरे को प्रेरित करते थे और साथ मिलकर नई-नई चीजें सीखने का मौका मिलता था।

