रोहित सराफ का दिखेगा ‘डिफरेंट अवतार’, तीन प्रोजेक्ट्स में तीन अलग किरदारों से मचाएंगे धमाल

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 03:04 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रोहित सराफ इन दिनों अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। खास बात ये है कि आने वाले समय में एक्टर तीन अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में बिल्कुल अलग अंदाज और किरदारों में नजर आने वाले हैं। ‘द रिवोल्यूशनरीज’, ‘मिसमैच्ड सीजन 4’ और ‘महाकाली’ के जरिए रोहित अपनी एक्टिंग रेंज के साथ एक बार फिर एक्सपेरिमेंट करते दिखेंगे।

‘द रिवोल्यूशनरीज’ में दिखा बदला हुआ अंदाज
रोहित सराफ की मौजूदा रिलीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ 11 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। पीरियड ड्रामा इस फिल्म में रोहित सचिंद्रनाथ सान्याल का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी ब्रिटिश राज और आजादी की लड़ाई के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस प्रोजेक्ट में रोहित का लुक और किरदार उनके अब तक के काम से काफी अलग नजर आ रहा है।

‘मिसमैच्ड 4’ में लौटेंगे ऋषि
इसके बाद रोहित सराफ ‘मिसमैच्ड सीजन 4’ में नजर आएंगे। इस सीजन में वह एक बार फिर ऋषि के अपने पसंदीदा ‘बॉय-नेक्स्ट-डोर’ अंदाज में दिखाई देंगे। रोहित और ऋषि के किरदार को फैंस का खूब प्यार मिला है। ऐसे में दर्शकों की नजरें ऋषि और डिंपल की कहानी पर टिकी हुई हैं। सीजन 4 का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है और इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

‘महाकाली’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू
रोहित सराफ जल्द ही तेलुगु सिनेमा में भी कदम रखने वाले हैं। वह पूजा कोल्लुरु के निर्देशन में बनी फिल्म ‘महाकाली’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी दिग्गज अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ दिखाई देगी। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फैंस अब रोहित के लुक और उनके किरदार को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

तीन प्रोजेक्ट्स, तीन अलग किरदार
‘द रिवोल्यूशनरीज’ में पीरियड किरदार से लेकर ‘मिसमैच्ड 4’ के ऋषि और ‘महाकाली’ के नए अवतार तक, रोहित सराफ लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। तीनों प्रोजेक्ट्स में उनका अंदाज एक-दूसरे से बिल्कुल अलग नजर आने वाला है। ऐसे में अब दर्शकों की नजरें रोहित की आने वाली रिलीज पर टिकी हुई हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News