कभी मां नहीं बनना चाहती थीं Karishma Tanna, अब खुद बताया क्यों इतनी देर बाद लिया मां बनने का फैसला ?

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 07:08 PM (IST)

Karishma Tanna : टीवी और ओटीटी की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना इन दिनों अपने मदरहुड को लेकर चर्चा में हैं। 42 की उम्र में उन्होंने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बेटे को जन्म दिया और शादी के चार साल बाद वह अपने पति वरुण बंगेरा के साथ पहली बार माता-पिता बनी हैं। हालांकि, इस खुशखबरी के बीच करिश्मा का पुराना बयान काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद खुलासा किया था कि एक समय ऐसा था जब वह मां नहीं बनना चाहती थीं और आज वह अपने बेटे के साथ जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। 

क्यों मां नहीं बनना चाहती थीं Karishma Tanna ?
डिलीवरी से पहले करिश्मा तन्ना अपने पति वरुण के साथ नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में पहुंची थीं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने पहली बार खुलासा किया कि उन्होंने काफी समय तक परिवार को बढ़ाने का फैसला टालकर रखा था। करिश्मा ने बताया कि उस समय दुनिया के बदलते हालात और माहौल को देखते हुए वो काफी परेशान थीं, जिसकी वजह से वह मां बनने का निर्णय लेने में हिचकिचा रही थीं।

इस बात को परेशान था कपल 
करिश्मा तन्ना ने खुद बताया कि उन्हें ऐसा लगता था कि ऐसे हालात में दुनिया किसी नए बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार नहीं है। उनके अनुसार, उस दौर में कोविद महामारी का असर, कई देशों में चल रहे संघर्ष और हर तरफ फैली अनिश्चितता ने उन्हें और उनके पति वरुण बंगेरा को काफी सोचने पर मजबूर कर दिया था।दोनों के मन में यह सवाल बार-बार उठता था कि क्या ऐसे माहौल में बच्चे को इस दुनिया में लाना सही निर्णय होगा।

इस वजह से बदला मन 
काफी समय तक चर्चा करने के बाद दोनों ने माता-पिता बनने का फैसला किया। अब करिश्मा ने कहा की उनका बच्चा अब आने वाला है तो वो सिर्फ यही चाहती हैं की उसकी अच्छे से देख-रेख करें। 

2022 में हुई थी करिश्मा की शादी 
आपको बता दें की करिश्मा और वरुण की शादी 2022 में हुई थी। उस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी शादी के बहुत चर्चे थे। शादी के चार साल वो मां बनी हैं, इससे पहले हर कोई उनसे बस यही सवाल पूछता था कि वो अपनी फॅमिली को आगे कब बढ़ाएंगी। अब आखिरकार उनके घर किलकारियां गूंज गई हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News