42 की उम्र में मां बनने जा रहीं Karishma Tanna, व्हाइट गाउन पहनकर बेबी बंप के साथ दिए ग्लैमरस पोज़

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 06:45 PM (IST)

Karishma Tanna : टीवी इंडस्ट्री में करिश्मा तन्ना ने बहुत नाम कमाया है और इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 42 की उम्र में करिश्मा बनने जा रही हैं। इस बात की ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ दिखाई दे रही है। आए दिन वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के फैंस को अपडेट देती रहती हैं। फ़िलहाल हर जगह करिश्मा तन्ना की ही फोटोज वायरल हो रही हैं। उन्होंने एक बार नहीं बल्कि तीन बार बेबी शावर का फंक्शन किया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर वाइट गाउन पहनकर बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवाया है। तो चलिए देखते हैं -

 Karishma Tanna  maternity photoshoot

कुछ दिनों पहले हुए गॉड भराई के फंक्शन में उन्होंने अपने आप को ट्रेडिशनल अंदाज में तैयार किया था लेकिन इस बार उन्होंने अपना लुक काफी मॉडर्न रखा। 

 Karishma Tanna  maternity photoshoot

 इन तस्वीरों में करिश्मा तन्ना ने सफ़ेद रंग की गाउन पहनी हुई है और उनमें इनक ग्लो साफ़ नजर आ रहा है। 

 Karishma Tanna  maternity photoshoot

करिश्मा तन्ना का यह लुक काफी सॉफ्ट और रॉयल अंदाज शो कर रहा है। 

गाउन का हाई नेकलाइन उनके इस लुक को और भी ज्यादा लक्ज़री टच दे रहे हैं। 

 Karishma Tanna  maternity photoshoot

ओवरसाइज आउटफिट उनके बेबी बंप को बेहद खूबसूरती से उभार रहा है, जबकि साथ में मैचिंग व्हाइट ड्रेप पूरे लुक को एक स्वर्गिक और एंजेलिक एहसास दे रही है।

 Karishma Tanna  maternity photoshoot

अगर उनके मेकअप को देखा जाए तो उन्होंने बहुत ज्यादा हैवी मेकअप न करते हुए उन्होंने बहुत न्यूड मेकअप किया हुआ है। न्यूड लिपस्टिक के साथ उनका लाइट ब्लश उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है।

 Karishma Tanna  maternity photoshoot

उन्होंने अपने बालों के लिए साइड-पार्टेड सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल चुना। एक्सेसरीज को यदि देखा जाए तो उन्होंने पर्ल ज्वेलरी पहनी हुई है और उनके डिज़ाइनर इयररिंग उनके लुक को और भी ज्यादा सुन्दर बना रहे हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News