Karishma Tanna में तीसरी बार गोद भराई का किया ग्रैंड सेलिब्रेशन, वाइट ड्रेस पहन पति के संग किया डांस
punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 05:19 PM (IST)
Karishma Tanna Baby Shower : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपना प्रेगनेंसी टाइम एन्जॉय कर रही हैं। आये दिन वो अपनी सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट कर के के फैंस को अपडेट देती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने बेबी शावर की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी करिश्मा तन्ना ने दो बार अपना बेबी शावर मनाया है। एक बार फिर से कुछ खास दोस्तों के साथ उन्होंने इवेंट का आनंद उठाया।

वाइट ड्रेस पहनकर करिश्मा तन्ना ने मनाई गोदभराई की रस्म
करिश्मा तन्ना अपने प्रेगनेंसी के हर समय को बहुत ही खास तरीके से एन्जॉय कर रही हैं। करिश्मा उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने एक, दो बार नहीं बल्कि तीन बार गोदभराई की रस्म का आनंद लिया है। इस बार उन्होंने दोस्तों के साथ गॉड भराई का आयोजन किया।

करिश्मा तन्ना का गोदभाई लुक
इस बार करिश्मा तन्ना का गॉड भराई लुक काफी क्लासी और कूल था। उन्होंने अपना बेबी शावर में वाइट कलर का गाउन पहना हुआ था, इसके साथ ही उन्होंने पीछे से एक दुप्पटा भी कैरी किया हुआ था।

ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने अपने लुक को और सुन्दर बनाने के लिए ज्यादा भारी भरकम ज्वेलरी नहीं पहनी थी। उन्होंने मिनिमल ज्वैलरी कैरी की और गले में नेकलेस और कान में सुन्दर से इयररिंग पहने।

करिश्मा इस लुक में काफी एलिगेंट लग रही थीं।
केक कटिंग से हुई बेबी शावर की शुरुआत
केक काटने के साथ इस इवेंट की शुरुआत की गई। अपनी पति के साथ वो इस इवेंट में काफी खुश नजर आ रही हैं।

दोस्तों के साथ जमकर दिए पोज़
करिश्मा तन्ना ने अपने बेबी शावर में दोस्तों के साथ जमकर पोज दिए। हर तस्वीर में उनका एलिगेंट अंदाज देखने को मिला। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। खास बात यह रही कि उनकी मुस्कान ने फैंस का दिल आसानी से जीत लिया।

