Royal Vibes और Vintage Charm  परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनीं Kangana Ranaut, बैंगनी साड़ी और शाही ज्वेलरी ने लूटी महफ़िल

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 04:41 PM (IST)

Kangana Ranaut : जब-जब भारतीय कपड़ों को प्रस्तुत करने की बारी आई है तो कंगना का उसमें सबसे आगे आया है। उनका रॉयल और शाही अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। चाहे फिर वो किसी मूवी प्रमोशन के लिए हो या फिर संसद भवन के लिए कंगना का स्टाइल हमेशा से ही अपने राजसी अंदाज के लिए जाना जाता है। हाल ही में कंगना अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जयपुर पहुंची। इस मौके पर उनका आकर्षक और राजसी अंदाज देखें को मिला। उन्होंने डार्क पर्पल कलर की साड़ी पहनी हुई है, जो उनके लुक को विंटेज और क्लासिक लुक दे रही है। 

 Kangana Ranaut traditional Look

कंगना का यह ऑउटफिट पारंपरिक भारतीय शिल्प और आधुनिक सादगी का एक बेहतरीन उदाहरण है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कंगना ने एक सेमी-शीयर फैब्रिक वाली डार्क पर्पल साड़ी पहनी है। साड़ी के बॉर्डर और पल्लू पर बेहद खूबसूरत फ्लोरल कढ़ाई की गई है। 

 Kangana Ranaut traditional Look

इस कढ़ाई में सफ़ेद, हलके गुलाबी रंगों के धागों के साथ सेक्विन वर्क का इस्तेमाल हुआ है। 

 Kangana Ranaut traditional Look

साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग सॉलिड पर्पल कलर का ब्लाउज़ पहना है। ब्लाउज़ की नेकलाइन को राउंड-स्कूप शेप दी गई है, जो उनकी हैवी ज्वेलरी को फ्लॉन्ट करने के लिए एकदम सटीक है।

 Kangana Ranaut traditional Look

इस लुक को सबसे ज्यादा खास बनाने का काम किया है  ज्वेलरी ने। कंगना ने गले में सिल्वर-फिनिश वाला एक भारी चोकर हार पहना है। इस हार में गहरे नीले और रूबी रेड रंग के खास पत्थरों का काम है। 

 Kangana Ranaut traditional Look

इसी के साथ यदि उनका हेयर स्टाइलदेखा जाए तो उन्होंने अपने बालों को इड-पार्टिंग के साथ खुला छोड़ा है। 

मेकअप और बालों को बहुत ही सटल और नेचुरल रखा गया है ताकि ध्यान उनके आउटफ़िट और ज्वेलरी पर रहे। कंगना ने चेहरे पर एक क्लीन, मैट बेस है। 

 Kangana Ranaut traditional Look

माथे पर लगी छोटी सी पर्पल बिंदी उनके पूरे भारतीय लुक को कम्पलीट करती है। 

कुल मिलाकर, कंगना रनौत का यह लुक ओल्ड-वर्ल्ड चार्म और 'रॉयल इंडियन एस्थेटिक्स' का एक बेजोड़ मिश्रण है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News