अपनी सीक्रेट वेडिंग पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं चोरी-छिपे शादी नहीं करूंगी, ये वादा है...
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 05:24 PM (IST)
Kangana Ranaut Secret Wedding : आए दिन कंगना अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, कई बार तो उन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिलता हैं लेकिन कई बार ट्रोलिंग का भी बहुत सामना करना पड़ता है। कुछ दिनों पहले से कंगना की एक फेक फोटो वायरल हो रही थी, जिसमें लिखा था कि यदि राहुल गाँधी बीजेपी ज्वाइन करते हैं तो मैं उनसे शादी कर लूँगी। इसको लेकर भी कंगना ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी और अब फिर से कंगना सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं।
वायरल वीडियो में कंगना ने गले में मंगलसूत्र और हाथ में हरी चूड़ियाँ पहनी थीं। जिस वजह से लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि कंगना ने चोरी छिपे शादी कर ली है। खबर इतनी जल्दी फ़ैल गई कि हर जगह सिर्फ उन्ही के चर्चे और उन्हीं ही फोटो वायरल होने लग गईं। वायरल होने का बाद अब कंगना ने अपनी शादी को चुप्पी तोड़ी है।
सोशल मीडिया पर कंगना ने पोस्ट करते हुए लिखा कि- ''मैं हर दिन शहर में अलग-अलग जगहों पर शूटिंग कर रही हूं। किसी ने मेरा यह कैरेक्टर मेकअप वाला रैंडम फोटो क्लिक कर लिया और अब मुझे लगातार फोन कॉल्स आ रही हैं लेकिन एक शादीशुदा महिला वाले लुक को लेकर इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है? कलाकार हर तरह के किरदार निभाते हैं। मैं चोरी-छिपे शादी नहीं करूंगी, ये वादा है''।

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
अगर Kangana Ranaut के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह आखिरी बार Emergency में नजर आई थीं। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi के जीवन पर आधारित थी। हालांकि फिल्म सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन ओटीटी पर दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। फिल्म में कंगना के साथ कई कलाकार नजर आए थे, जिनकी एक्टिंग को भी खूब सराहना मिली। खबरों के मुताबिक अब कंगना जल्द ही तन्नू वेड्स मन्नू 3 में नजर आएंगी।
