Youtube की दुनिया को लगा बड़ा झटका, 27 की उम्र में इस फेमस यूट्यूबर का हुआ निधन, टूटा करोड़ो फैंस का दिल
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 11:32 AM (IST)
Entertainment Desk : थाईलैंड मशहूर यूट्यूबर ह्लुन सोलो 27 साल की उम्र में निधन हो गया। वह जॉर्जिया में नया कंटेंट शूट करने के लिए गए थे लेकिन इसी दौरान उनका अपने परिवार से संपर्क टूट गया। कुछ समय बाद उनके निधन की दुखद खबर सामने आई। यूट्यूबर के परिवार ने इस खबर की पुष्टि करते कि ह्लुन सोलो ने 30 जुलाई को अंतिम सांस ली।
30 जुलाई को दुनिया से लिया अलविदा
आपको बता दें कि ह्लुन का असली नाम बोवोर्नथैट पेंगसुक था। उनका काम यूट्यूब पर व्लॉग बनाना था और वो सिर्फ एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर थे। काफी दिनों से वो लापता थे और उनके माता-पिता सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें ढूढ़ने की कोशिश कर रहे थे। बहुत दिनों तक किसी तरह की जानकारी न मिलने के बाद 30 जुलाई को उनके निधन की पुष्टि हुई।
अब तक नहीं पता चला क्यों हुआ निधन
थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी की ह्लुन सोलो के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए जरुरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस प्रक्रिया में तुर्की के अंकारा स्थित रॉयल थाई एंबेसी और जॉर्जिया के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। इसके अलावा, उनकी मौत की असली वजह जानने के लिए भी थाई अधिकारी लगातार जॉर्जिया के अधिकारियों के संपर्क में हैं। सूचना विभाग के महानिदेशक और मंत्रालय के प्रवक्ता जैथाई अपकार्नितिकासेत ने बताया कि अंकारा स्थित रॉयल थाई एंबेसी के अधिकारी जॉर्जिया पहुंचे थे, जहां स्थानीय प्रशासन ने यूट्यूबर के निधन की आधिकारिक पुष्टि की।
ह्लुन की दादी ने बोलीं ये बातें
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनकी दादी ने बताया की उन्हें लगा की उनका पोता सही सुरक्षित होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर उड़ रही हर तरह की अफवाहों को ख़ारिज कर दिया कर है। ऑनलाइन यह कहा जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है लेकिन इसकी जांच अभी तक जारी है।
उनके परिवार का इस समय रो-रो के बहुत बुरा हाल है और उन्होंने सबसे अपील की है कि उनकी प्राइवेसी का खासतौर पर सम्मान किया जाए।
