20 साल की उम्र में बुझ गया चमकता सितारा, इस फेमस एक्टर का हुआ निधन, मनोरंजन जगत में शौक की लहर

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 05:01 PM (IST)

Jorjay Phumhirun : हाल ही में मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आई है।  BL रियलिटी शो ‘Boys Vibe से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर Jorjay Phumhirun का निधन हो गया है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि उनकी उम्र सिर्फ अभी 20 वर्ष की हैं। उनकी अचानक निधन की खबर सुनने के बाद इंडस्ट्री का हर व्यक्ति सदमे में है। लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

बहुत ही कम समय में बन गए थे लोगों के चहीते 
अपनी मेहनत के बलबूते पर उन्होंने बहुत ही कम उम्र में लोकप्रियता हासिल कर ली थी। Boys Vibe में उनके शानदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया था। उनकी मासूम मुस्कान, बेहतरी एक्टिंग और मिलनसार स्वभाव ने बहुत ही कम समय में उन्हें बड़ी संख्या में प्रशंसक दिलाए। यही वजह है कि उनके असमय निधन की खबर ने फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है और कई लोगों के लिए इस खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। 

महज 20 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा 
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की उम्र महज 20 साल है। अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि उनका निधन कैसे हुआ, उनके परिवार की तरफ से अभी तक किसी तरह की कोई जानकारी शेयर नहीं की गई। इसी बीच उनके फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से शोक प्रकट कर रहे हैं। 

हर कोई हो रहा हैरान 
सोशल मीडिया पर एक्टर जॉरजे  की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं। उनके फैंस उनके निधन की खबर सुनने के बाद काफी भावुक हैं। इतनी कम उम्र में दुनिया को छोड़ जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा लॉस है। कुछ लोगों का मानना है कि आने वाले समय में वो और भी ज्यादा ख्याति हासिल कर सकते थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News