Cannes में चला Jacqueline Fernandez के हुस्न का जादू, कॉर्सेट गाउन पहनकर लूटी सारी लाइमलाइट
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 04:13 PM (IST)
Cannes 2026 Jacqueline Fernandez : 12 मई से कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी और आए दिन एक के बाद एक सितारें अपने लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। पिछले कुछ दिन पहले ही जैकलीन फर्नांडिज अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रही थीं और फिर से उनका दूसरा लुक इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है। तो चलिए देखते हैं जैकलीन फर्नांडिज का पूरा लुक-

जैकलीन फर्नांडिज ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कान फिल्म फेस्टिवल की पूरी लुक शेयर की है। कान फेस्टिवल के दूसरे लुक में जैकलीन ने बॉडी फिटेड आइवरी कलर का कॉर्सेट गाउन पहना।

इसी के साथ उन्होंने अपने आप को रॉयल लुक देने के लिए हाथों में काले रंग के गलव्स भी पहने। इसके साथ उनका लुक और भी ज्यादा खास लग रहा है।

जैकलीन का यह लुक क्लासिक विंटेज फैशन से प्रेरित नजर आ रहा है।

उन्होंने हाई बन हेयरस्टाइल के साथ डायमंड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया।

तस्वीरों में वह अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

कुलमिलाकर देखा जाए तो उनका यह लुक बहुत ही प्यारा और अट्रैक्टिव लग रहा था।

जैकलीन फर्नांडिज का वर्कफ्रंट
इसी के साथ अगर जैकलीन के काम की बात की जाए तो वो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी। इसी के साथ इस मूवी में दिशा पटानी भी नजर आएंगी।

