क्या पैसों की तंगी में हैं अभिनेता गोविंदा? भांजे ने बताया हैरान कर देने वाला सच

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 01:34 PM (IST)

बाॅलीवुड डेस्क : बॉलीवुड के जाने-माने हीरो और 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। हाल ही में खबरें आईं कि गोविंदा पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं और यहां तक कि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि वह सड़क पर आ गए हैं।

भांजे विनय आनंद ने दी सफाई

गोविंदा के भांजे और एक्टर विनय आनंद ने इन अफवाहों को बेबुनियाद और गलत बताया। एक पॉडकास्ट में विनय ने बताया कि उनके मामा आज भी एक बड़े स्टार हैं और फिल्मों या शो के लिए अच्छी फीस ले सकते हैं। उन्होंने कहा, 'गोविंदा एक जगह खड़े हो जाएं, 25-30 लाख रुपये आराम से मिल जाएंगे। लोग बकवास फैला रहे हैं कि वे सड़क पर आ गए, यह पूरी तरह झूठ है।'

यह भी पढ़ें - बल्ले-बल्ले! WhatsApp पर आ गया ये नया शानदार फीचर, पढ़ें काम की बात

गोविंदा की कमाई और स्टारडम

विनय ने 1990 के दशक में गोविंदा के पीक स्टारडम की याद दिलाई, जब वह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर्स में से एक थे। उस समय उन्होंने लगभग 70-80 फिल्मों में काम किया और करोड़ों कमाए। विनय ने बताया कि उस जमाने में लोखंडवाला में 12-13 लाख में फ्लैट आता था, जबकि गोविंदा एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करते थे।

अफवाहों को खारिज किया

विनय ने साफ किया कि ऐसी अफवाहें फैलाना गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा, 'इतने बड़े लेजेंड के बारे में ऐसी बातें करना अजीब है। गोविंदा ने इंडियन सिनेमा में अपार योगदान दिया है और उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। उनका नाम अक्सर ट्रेंड करता रहता है, जो उनकी फैन फॉलोइंग का प्रमाण है।'

यह भी पढ़ें - अगले 15 दिन तक रहेगा सूर्य ग्रहण का असर, इन 5 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News