करोड़ों के ऑफर ठुकरा देती हैं Mrunal Thakur, सिर्फ दिल छूने वाली फिल्मों को कहती हैं हां
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 02:27 PM (IST)
Mumbai : Mrunal Thakur इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डकैत को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी और समझदारी भरे फिल्म चुनाव के लिए मशहूर Dacoit ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
क्वालिटी के लिए बड़े ऑफर्स को कह रहीं ना
फिल्म Dacoit के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मृणाल ने बताया कि वह जानबूझकर बड़े बैनर और भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों के प्रस्ताव ठुकरा रही हैं। उनका मानना है कि Sita Ramam और Hi Nanna जैसी फिल्मों की अपार सफलता के बाद दर्शकों की उम्मीदें उनसे काफी बढ़ गई हैं।

मृणाल ने बड़ी बेबाकी से कहा की बड़े प्रोजेक्ट्स और शानदार पैकेज का लालच आना स्वाभाविक है लेकिन मैं अपने काम की क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहती। इसलिए, बहुत भारी मन से ही सही, पर मैं बड़े फिल्ममेकर्स को मना कर देती हूं ताकि सही कहानी का चुनाव कर सकूं।
मृणाल का मानना है कि सीता महालक्ष्मी (सीता रामम) और यश्ना (हाय नन्ना) जैसे किरदारों ने उनके करियर के लिए एक ऊंचा मानक तय कर दिया है। वह अपनी इस साख को बरकरार रखना चाहती हैं। उन्होंने मजाक के लहजे में यह भी कहा कि लालच बुरी बला है इसलिए वह जल्दबाजी में कोई भी गलत स्क्रिप्ट साइन करने के बजाय सही मौके का इंतजार करना बेहतर समझती हैं।
फिल्म डकैत की कहानी और रिलीज डेट
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी पहली बार पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की है जिसे झूठे इल्जाम में जेल भेज दिया जाता है। जेल से फरार होने के बाद वह उस महिला से बदला लेने लौटता है जिसने उसे धोखा दिया था। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, अतीत के कई गहरे राज सामने आते हैं। डकैत 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
मृणाल का यह स्टैंड साबित करता है कि वह केवल एक स्टार नहीं, बल्कि एक गंभीर एक्ट्रेस बनना चाहती हैं जो संख्या से ज्यादा किरदारों की गहराई को महत्व देती हैं।

