700 करोड़ की Raaka की पूरी डिटेल्स आई सामने, Allu Arjun और Deepika Padukone की फीस ने किया सबको हैरान !

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 06:11 PM (IST)

Mumbai : एटली की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म, जिसे पहले AA22XA6 के नाम से जाना जा रहा था, अब अपने आधिकारिक टाइटल के साथ सामने आ चुकी है। Allu Arjun के 44वें जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने इसका नाम  Raaka  घोषित किया और साथ ही इसका पहला पोस्टर भी जारी किया, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है।

 Raaka movie details

Allu Arjun का दमदार और अनोखा लुक
पोस्टर में Allu Arjun का अवतार बेहद अलग और इंटेंस नजर आता है। उनके चेहरे का एक हिस्सा रहस्यमयी तरीके से भेड़िये जैसे फर और पंजों से ढका हुआ दिखाया गया है। काजल से सजी उनकी आंखें किरदार को और भी रहस्यमयी और आक्रामक बना रही हैं। वहीं उनका आधा गंजा और रफ-टफ लुक इस बात का संकेत देता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी ग्रिट्टी और पावरफुल होने वाला है। इस लुक के सामने आते ही फैंस में उत्साह और बढ़ गया है और फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पहली बार साथ दिखेगी Allu Arjun–Deepika की जोड़ी
फिल्म “राका” में पहली बार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह जोड़ी हाल के समय की सबसे बड़ी और हाई-प्रोफाइल जोड़ियों में से एक मानी जा रही है। इनके अलावा फिल्म में कई और बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

 Raaka movie details

कैमियो को लेकर भी बढ़ा क्रेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल ठाकुर फिल्म में एक कैमियो रोल में नजर आ सकती हैं। इसके साथ ही टाइगर श्रॉफ के भी एक खास अपीयरेंस की चर्चा है, हालांकि मेकर्स की तरफ से इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फीस और किरदार को लेकर बड़े खुलासे
रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन ने इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 175 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं कहा जा रहा है कि वह फिल्म में तीन अलग-अलग किरदार निभाते दिखेंगे—एक पुलिस अधिकारी, एक हाफ-ह्यूमन हाफ-मॉन्स्टर और एक पिता का किरदार, जो कहानी में गहराई जोड़ेंगे। दूसरी ओर, दीपिका पादुकोण को इस फिल्म के लिए करीब 25 करोड़ रुपये मिलने की चर्चा है।

800 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली फिल्म

फिल्म “राका” अपने विशाल बजट को लेकर भी सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका कुल बजट लगभग 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस बजट का बड़ा हिस्सा विजुअल इफेक्ट्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसेज पर खर्च किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ रुपये प्रोडक्शन पर और करीब 250 करोड़ रुपये सिर्फ VFX पर लगाए जा रहे हैं।

 Raaka movie details


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News