Cannes 2026 में Huma Qureshi का देसी अंदाज, इंटरनेशनल मंच पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक...देखें Pictures

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 01:54 PM (IST)

Huma Qureshi 2nd look Cannes 2026 : 12 मई से कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और लगातार एक के बाद एक बॉलीवुड का सितारा इस इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। हाल ही में हुमा कुरैशी ने अपना दूसरा लुक रिवील किया। पिछले लुक में उन्होंने बोल्ड और क्लासी दिखाया था और अब दूसरे लुक ने उन्होंने इससे बिल्कुल उल्टा किया। सोशल मीडिया पर हुमा ने जो फोटोज पोस्ट की हैं उसमें उन्होंने बनारसी साड़ी पहनी हुई है। 

Huma Qureshi

भारतीय नारी की दिखी झलक 
अपने दूसरे लुक में हुमा कुरैशी ने बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने लैवेंडर कलर की बनारसी साड़ी में कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जादू दिखाया। गोल्डन कलर के ब्लाउज के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया। 

Huma Qureshi

इन फोटोज के साथ हुमा ने कैप्शन लिखा था - बनारस के घाटों से लेकर फ्रेंच रिवेरा तक। इसी के साथ उन्होंने लिखा एक ऐसा बुना हुआ कपड़ा पहनने में कुछ बेहद खास बात है, जिसे पहनकर ऐसा महसूस होता है मानो उसने सदियों का सफ़र तय किया हो।

Huma Qureshi

मुझे सबसे ज़्यादा यह पसंद है कि यह एक ही समय में दो अलग-अलग दुनियाओं को अपने भीतर समेटे हुए है। एक तरफ़ पारंपरिक बनारसी बुनाई की पुरानी यादें हैं, तो दूसरी तरफ़ ऐसे डिज़ाइन  हैं जो आज के ज़माने के और चंचल लगते हैं—जिनमें एक शांत और अप्रत्याशित सा आकर्षण है।

Huma Qureshi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News