बिस बॉस में अगर वो सच बोलतीं तो कभी नहीं जीतती... Shilpa Shinde पर फूटा Hina Khan का गुस्सा, फिर शुरू हुई Cat Fight

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 06:43 PM (IST)

Shilpa Shinde and Hina Khan controversy : टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर से अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट के दौरान शिल्पा शिंदे ने सबके सामने यह स्वीकार किया था कि उन्होंने भाभी जी घर पर हैं के निर्माता संजय कोहली के ऊपर झूठा इल्जाम लगाया है। उनकी इस सच्चाई के बाद से सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई थी। इस दौरान हिना खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए शिल्पा को सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब फिर से हिना खान रुबीना के पॉडकास्ट में पहुंची और कुछ ऐसी बातें बोलीं, जिसकी वजह से वो फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। 

 शिल्पा शिंदे पर फूटा हिना खान का गुस्सा 
शिल्पा शिंदे के झूठे आरोप के बाद अब फिर से हिना खान का गुस्सा फूटा है। हाल ही में हिना खान अपने पति के साथ रुबीना के पॉडकास्टम में पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने शिल्पा शिंदे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद हिना खान के पति ने बोला-  'जो करेंसी बनी है ना, वो है कंट्रोवर्सी। 

शिल्पा शिंदे को सुनाई खरी-खोटी 
इसके बाद हिना खान ने अपना वो समय याद किया जब वो बिग बॉस में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा की शिल्पा ने बिग बॉस में बोला,  मेरे साथ ये हुआ, मेरे साथ गलत हुआ, मेरे साथ सब कुछ खराब किया, मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की... उन्होंने ये क्यों नहीं बताया कि इसके बदले उन्होंने अपने ही प्रोड्यूसर  खिलाफ झूठा उत्पीड़न का केस दर्ज कराया ? उन्हें पता था यदि वो ऐसा बोल देंगी तो कभी भी बिग बॉस नहीं जीत पाएंगी। 

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला पर भी साधा निशाना 
इसी बीच हिना खान ने गौरव और आकांक्षा चमोला के बारे में भी बात की और कहा कि इतने समय से वो इतना दिखावा क्यों कर रहे थे ? क्यों इतनी यूट्यूब वीडियो बना रहे थे, सिर्फ व्यूज के लिए। आप पब्लिक में अच्छे पति और अच्छी पत्नी होने का दिखावा कर रहे हो बस। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News