Dharmendra नहीं चाहते थे की मैं राजनीति में जाऊं... Hema Malini ने बताया- उन्हें हर समय मेरी सुरक्षा की चिंता रहती थी
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 06:46 PM (IST)
Hema Malini : हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और ड्रीम गर्ल के नाम से पहचान बनाने वाली हेमा मालिनी ने फ़िल्मी दुनिया में लंबा और सफल सफर तय किया है। अभिनय के बाद उन्होंने राजनीतिक में भी अपनी अलग पहचान बनाई और साल 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सांसद चुनी गईं। हाल ही में उन्होंने अपने दिवंगत पति और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया। हेमा ने बताया कि जब उन्होंने राजनीति में कदम रखने का फैसला किया था जब धर्मेंद्र इसके पक्ष में नहीं थे और इसके पीछे एक खास वजह थी।

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र पहले खुद राजनीतिक में सक्रीय रह चुके थे इसलिए उन्हें इस क्षेत्र की चुनौतियों का अच्छी तरह अंदाजा था। यही कारण था कि वह चुनाव प्रचार के दौरान भीड़भाड़ वाले माहौल में हस्मा की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे कि उन्हें किसी तरह का खतरा उठाना पड़े।
धर्मेंद्र को हमेशा सताता था मेरी सुरक्षा का डर
हेमा मालिनी ने बताया कि राजनीतिक में आने के शुरूआती दिनों में धर्मेंद्र उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित रहते थे। उन्होंने कहा कि जब भी वह चुनाव प्रचार के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाती थीं, धर्मेंद्र हर समय उनकी सलामती को लेकर परेशान रहते थे। वह अक्सर उन्हें सावधानी बरतने की सलाह देते और कहते थे कि इतनी बड़ी भीड़ में जाते समय अपना खास ख्याल रखना।
इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि धर्मेंद्र कई बार उनसे पूछते थे कि क्या हर कार्यक्रम में जाना जरुरी है। इस पर वह उन्हें समझाती थीं की पार्टी की जिम्मेदारी होने के कारण चुनाव प्रचार में शामिल होना उनकी प्राथमिकता है इसलिए जाना उनके लिए आवश्यक था।

लोग मुझसे बहुत प्यार करते हैं
इसके बाद हेमा ने बताया कि मुझे मेरी अलसी पॉपुलैरिटी का अहसास उस दिन से हुआ, जब से मैंने प्रचार में जाना शुरू कर दिया। इस दौरान मुझे पता चला कि लोग मुझसे कितना प्यार करते हैं। लोग मुझे कहते थे कि वो सिर्फ मुझे देखने आए हैं।
धर्मेंद्र की आखरी इच्छा क्या थी?
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा के बारे में भी बात की थी। जब उनसे पुछा गया कि धर्मेंद्र जीवन के अंत में क्या चाहते थे तो उन्होंने बताया कि उनके लिए परिवार सबसे बड़ी प्राथमिकता था। धर्मेंद्र का मानना था कि परिवार हमेशा एकजुट रहना चाहिए क्योंकि काम तो जिंदगी भर चलरा रहा है लेकिन अपनों का साथ सबसे ज्यादा मायने रखता है।

