GF ने बेस्टफ्रेंड संग मिलकर दिया धोखा... ‘लॉकअप 2’ में Harshad Chopda ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज
punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 02:15 PM (IST)
Harshad Chopda : टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। टीवी की दुनिया से जितना उन्हें प्यार मिलना, उतना ही धोखा उन्होंने असल जिंदगी में खाया है। हाल ही में हर्षद चोपड़ा ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप में एंट्री की है और इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के सबसे बड़े सच को दुनिया को सामने उजागर किया। उन्होंने बताया कि उन्हें एक साथ गर्लफ्रेंड और बेस्टफ्रेंड से धोखा मिला है, जिस वजह से मेरा प्यार से उठ गया है।

गर्लफ्रेंड ने बेस्टफ्रेंड संग मिलकर दिया धोखा
हर्षद ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि एक साथ उन्होंने अपने दो लोगों को खो दिया। उनकी खुद की गर्लफ्रेंड ने ही उनके बेस्टफ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें धोखा दे दिया और यही मेरे जीवन का सबसे बड़ा राज है, जो अब तक सब से छुपा रहा। ‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो के एपिसोड ने उन्होंने रिवील किया कि 16 साल पहले उन्हें प्यार में धोखा मिला था। इसको सुनने के बाद हर कोई काफी हैरान रह गया है।
धोखे ने बदल दी हर्षद चोपड़ा की जिंदगी
हर्षद चोपड़ा ने बताया कि इस हादसे ने उन्हें तोड़ के रख दिया और इसके बाद उन्होंने अपना हर कदम बहुत ही फूंक-फूंक कर रखा है। 2010 में उन्हें ये धोखा मिला था, हर्षद ने कहा कि वो बहुत जल्दी हर किसी अटैच हो जाते हैं और इस धोखे के बाद उन्हें किसी पर विश्वास नहीं होता।

हर्षद चोपड़ा का वर्क फ्रंट
हर्षद चोपड़ा पिछले करीब दो दशकों से टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। अपने करियर में उन्होंने 'बेपनाह', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ में मुख्य भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। अपनी शानदार अदाकारी के दम पर वह कई बार इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का सम्मान भी हासिल कर चुके हैं
