कैंची धाम में बढ़ती भीड़ को देख चिंतित हुए Hanuman Ansh के डायरेक्टर, बोलें- महाराज जी दिलों में भी हैं, वहां का माहौल देख कर ही जाएं

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 04:34 PM (IST)

Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi : फिल्म हनुमान अंश के लेखक और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी इन दिनों अपनी फिल्म की ऐतिहासिक सफलता को लेकर चर्चा में हैं। सिनेमाघरों में करीब दो महीने पूरे होने के बाद भी दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रूपये से अधिक का शानदार कारोबार कर चुकी है। 

इसी दौरान, उत्तराखंड के नीम करोली बाबा के प्रसिद्द कैंची धाम आश्रम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। खासतौर पर लंबे वीकेंड के दौरान शुक्रवार से रविवार के बीच आश्रम में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। वहां का माहौल और भारी भीड़ का दृश्य देखकर निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए सभी श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और संयम बरतने की विशेष अपील की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो डाल भक्तों को दी सलाह 
चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में कहा कि- कैंची धाम में इन दिनों भारी भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। उन्होंने भक्तों से वहां जाने से पहले मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि फिल्म की वजह से भीड़ बढ़ी है या नहीं, यह अलग विषय है लेकिन फिलहाल भक्तों को कैंची धाम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करनी चाहिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr Vishal Chaturvedi (@filmervishal)

इन जगहों पर भी करें दर्शन 
 चतुर्वेदी ने भक्तों को नीम करोली बाबा से जुड़े अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन करने की भी सलाह दी। उन्होंने अकबरपुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर का उल्लेख किया, जिसे महाराज जी के जन्म से जुड़ा स्थान माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने वृंदावन, जहां महाराज जी ने समाधि ली थी और नीम करोली गांव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये सभी स्थान आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और भक्त यहां भी महाराज जी से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाराज जी की उपस्थिति किसी एक स्थान तक सीमित नहीं है और सच्ची आस्था के साथ उन्हें कहीं भी महसूस किया जा सकता है। श्री चतुर्वेदी ने अपने संदेश के अंत में कहा, 'इन सभी जगहों पर महाराज जी मौजूद हैं और सच पूछिए तो आपके दिल में भी वे मौजूद हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News