कुछ Hero चुप-चाप काम करते हैं... Captain Smit Macchhar की बहादुरी देख Jackie Shroff बोले- आपकी हिम्मत पर हम सभी को गर्व है

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 01:32 PM (IST)

Jackie Shroff Reaction on Captain Smit Macchhar : एक्टर जैकी श्रॉफ ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की तारीफ की है। इस भारतीय पायलट ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में एक बड़े हादसे को टालने में मदद की थी।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, एक्टर ने मच्छर के साहस की सार्वजनिक रूप से तारीफ़की। यह तारीफ तब की गई जब इस बात का पता चला कि कैसे घायल कैप्टन ने हवा में मुश्किल स्थिति के दौरान कॉकपिट में वापस जाने के लिए संघर्ष किया।

जैकी श्रॉफ ने लिखा, "कुछ हीरो चुपचाप काम करते हैं ! उन्होंने आगे कहा, "कैप्टन स्मित मच्छर और अन्य बहादुर हीरो को मेरा सम्मान, जिन्होंने लोगों की जान बचाई और एक बड़े हादसे को टाल दिया।

सिंगर विशाल मिश्रा ने भी कैप्टन को सम्मान दिया और इस बात पर ज़ोर दिया कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छर ने अपना काम जारी रखा।
उन्होंने लिखा, "मैं पढ़ रहा था कि कैसे कैप्टन स्मित मच्छर ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कई लोगों की जान बचाने के लिए संघर्ष किया। आपके साहस पर हम सभी को गर्व है। भारत को आप पर गर्व है। आपके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं। दिल से प्रणाम।

इससे पहले सुबह, वरुण धवन ने भी घटना के दौरान कैप्टन के काम के लिए उन्हें सलाम किया था। एक्टर ने लिखा, "हमारे कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम। आपकी हिम्मत और बहादुरी हम सभी को गर्व से भर देती है। आप सच में एक प्रेरणा हैं। जय हिंद।" मशहूर हस्तियों की ये श्रद्धांजलि तब आई है जब फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए तनावपूर्ण पलों और को-पायलट के हमले के बाद कॉकपिट में वापस जाने की मच्छार की कोशिशों के बारे में और जानकारी सामने आई है।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करते हुए, मच्छार ने बताया कि हमले के बाद जब वे फर्श पर गिर गए थे, तो उन्हें कैसे पता चला कि विमान नीचे जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vishal Mishra (@vishalmishraofficial)

बुरी तरह घायल होने और अपनी जान बचाने की जद्दोजहद के बावजूद, कैप्टन ने कहा कि उनके 17 साल के फ्लाइंग अनुभव ने उन्हें विमान पर मंडरा रहे खतरे को समझने में मदद की। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्होंने कॉकपिट के दरवाजे तक पहुंचने के लिए एक आखिरी कोशिश की। मच्छार ने पीएम मोदी से कहा, "जब मैं फर्श पर गिरा हुआ था, तो मुझे महसूस हुआ कि विमान नीचे जा रहा है। और मुझे पक्का पता था- यह एक आखिरी कोशिश है, स्मित। बस कर डालो। दरवाज़ा ठीक वहीं है। मुझ पर हमले हो रहे थे, फिर भी मैं किसी तरह दरवाजा खोलने में कामयाब रहा, सर। फिर बाकी लोग आ गए। इसमें दूसरों की भी बराबर की भूमिका थी।

कैप्टन ने कहा कि हालांकि वे होश में खुद से कह रहे थे कि वे अपनी जान बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पता था कि यात्रियों की जान भी दांव पर लगी है। भारत से दूर रहने के बावजूद वे अपनी संस्कृति से जुड़े रहे। गंभीर चोटों के बावजूद, मच्छर को भरोसा था कि वे ठीक हो जाएंगे।
उन्होंने कहा, "मैं इसे एक ऐसी यात्रा के तौर पर देख रहा हूं जो धीरे-धीरे पूरी होगी। इसमें समय लगेगा, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि मैं ठीक हो जाऊंगा और पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगा।

मच्छर अभी UAE के एक अस्पताल में अपनी चोटों से उबर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने घटना के बाद मच्छर की मदद करने के लिए सऊदी और UAE सरकारों का भी आभार जताया। इससे पहले, PM मोदी ने मच्छर के धैर्य, सूझ-बूझ और साहस" की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके कामों ने "9/11 जैसी त्रासदी" को रोकने में मदद की। यह घटना दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से जुड़ी है, जिसमें मच्छर अपने को-पायलट के हमले में घायल हो गए थे। चोट लगने के बावजूद, वे कॉकपिट के दरवाज़े तक पहुंचने में कामयाब रहे और विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने में मदद की।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना के दौरान मच्छर के साहस और सूझ-बूझ की तारीफ करते हुए उनके लिए 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार' की घोषणा की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News