370 बिरयानी विवाद में नया मोड़, Pranit More सहित हिमांशु के खिलाफ अब गुरुग्राम में दर्ज हुई FIR
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 03:17 PM (IST)
370 Biryani Controversy : 370 बिरयानी विवाद अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसके क़ानूनी मोड़ ले लिया है। बता दें कि महाराष्ट्र में मामला दर्ज होने के बाद अब गुरुग्राम में भी प्रणित मोरे और टेक प्रोफेशनल हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनो को लगातार आलोचनाओं और सवालों का सामना कर रहे हैं। इस पूरे विवाद ने महिलाओं के प्रति नफरत फैलाने वाले कंटेंट और कॉमेडी की सीमाओं को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस
नेशनल कमीशन फॉर विमेन की शिकायत के आधार पर गुरुग्राम पुलिस अब एक्शन में आ गई हैं। महाराष्ट्र पुलिस के बाद अब गुरुग्राम पुलिस ने भी प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी के साथ उन्हें पूछताछ में शामिल होने और सोशल मीडिया पर अपलोड की गई वीडियोस को हटाने का नोटिस जारी किया हुआ है। धाराओं 294, 353(3), 75(2) और 75(3) के तहत प्रणीत मोरे सहित हिमांशु पर केस किए गए हैं। फ़िलहाल पुलिस कमिश्नर के अंदर इसकी जांच जारी है।

क्या है 370 बिरयानी विवाद ?
यह मामला गुरुग्राम में आयोजित कॉमेडियन मोरे के एक शो के दौरान शुरू हुआ। वहां दर्शक दीर्घा में मौजूद जांगड़ा नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने एक डेट पर चिकन बिरयानी खिलाने के लिए 370 रुपये खर्च किए थे। इसके बाद, जब उस महिला ने उससे घर छोड़ने को कहा, तो उसने बदले में शारीरिक संबंध (इंटीमेसी) बनाने की मांग रख दी। इस बयान के सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और इसकी चौतरफा आलोचना होने लगी। यूज़र्स ने जांगड़ा पर आरोप लगाया कि वे महिलाओं पर यौन दबाव बनाने और उनकी सहमति के बिना किए जाने वाले अनुचित व्यवहार को सामान्य बात की तरह पेश कर रहे हैं।
