‘एक दिन’ का नया पोस्टर रिलीज, ट्रेलर कल आएगा, Aamir Khan की जादुई लव स्टोरी को लेकर बढ़ा उत्साह

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 04:53 PM (IST)

नई दिल्ली। Aamir Khan Productions ने अपनी बहुप्रतीक्षित जादुई प्रेम कहानी Ek Din का नया पोस्टर जारी कर दिया है। ट्रेलर रिलीज़ से ठीक पहले सामने आए इस पोस्टर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर में फिल्म की मुख्य जोड़ी Sai Pallavi और Junaid Khan नजर आ रहे हैं, जो इस खूबसूरत प्रेम कहानी की जादुई दुनिया की झलक दिखाते हैं।

कल रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
पोस्टर के साथ मेकर्स ने यह भी घोषणा की है कि फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 11 मार्च 2026 को रिलीज़ किया जाएगा। इससे दर्शकों को पहली बार फिल्म की कहानी और उसके माहौल को करीब से देखने का मौका मिलेगा। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'प्यार के लिए बस एक मौका ही काफी होता है। ‘एक दिन’ का ट्रेलर कल रिलीज़ होगा। #एकदिन को 1 मई 2026 से सिर्फ सिनेमाघरों में देखें।'

आमिर और मंसूर खान की जोड़ी फिर साथ
‘एक दिन’ के जरिए Aamir Khan एक बार फिर फिल्ममेकर Mansoor Khan के साथ काम कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा में दोनों की क्रिएटिव पार्टनरशिप को काफी पसंद किया जाता रहा है। इससे पहले दोनों ने दर्शकों को Qayamat Se Qayamat Tak, Jo Jeeta Wohi Sikandar, Akele Hum Akele Tum और Jaane Tu… Ya Jaane Na जैसी यादगार फिल्में दी हैं। अब ‘एक दिन’ के साथ यह जोड़ी एक बार फिर रोमांस जॉनर में लौट रही है, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
Aamir Khan Productions के बैनर तले बनी इस फिल्म में Sai Pallavi और Junaid Khan मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन Sunil Pandey ने किया है, जबकि इसे Aamir Khan, Mansoor Khan और Aparna Purohit ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News