19 जून को हैदराबाद में होगा ‘नागबंधम’ के भव्य ट्रेलर का अनावरण, बढ़ा फैंस का उत्साह

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 04:43 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। निर्देशक अभिषेक नामा की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फैंटेसी फिल्म Nagabandham को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। विराट कर्ण, नाभा नटेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी अभिनीत यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म के टीज़र को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और अब मेकर्स इसके भव्य ट्रेलर लॉन्च की तैयारी में जुट गए हैं।

19 जून को हैदराबाद में होगा ट्रेलर लॉन्च
फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि ‘नागबंधम’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 19 जून को Prasads PCX में लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में मेकर्स ने इसे “सबसे बड़े कैनवास पर एक भव्य कृति का अनावरण” बताया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट शाम 4 बजे से शुरू होगा, जहां फिल्म की पूरी टीम मौजूद रहने की संभावना है। इस घोषणा के बाद फिल्म प्रेमियों और फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nagabandham (@nagabandhammovie)

टीज़र और गानों को मिला शानदार प्यार
फिल्म के प्रचार अभियान को अब तक दर्शकों का शानदार समर्थन मिला है। हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र ने अपने भव्य विज़ुअल्स, रहस्यमयी कथानक और दमदार बैकग्राउंड स्कोर से दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं फिल्म के गानों को भी भरपूर सराहना मिली है। गीत नमो रे को यूट्यूब पर 1.1 करोड़ से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं, जबकि शादी के माहौल पर आधारित Sura Sura 50 लाख से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है। फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर्स भी इसकी विशाल और रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाकर दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ाने में सफल रहे हैं।

पौराणिकता और रोमांच का अनूठा संगम
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कम चर्चित पौराणिक कथाओं से प्रेरित ‘नागबंधम’ फैंटेसी, मिथक, रोमांच और भावनाओं का अनोखा मिश्रण पेश करने का दावा करती है। फिल्म की कहानी, पटकथा और निर्देशन स्वयं अभिषेक नामा ने किया है, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी Kishore Annapureddy और Nishita Nagireddy ने संभाली है। भव्य प्रस्तुति और नए सिनेमाई विज़न के साथ यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज़ होगी और दर्शकों को एक यादगार अनुभव देने का प्रयास करेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News