‘लिक्विड’ से ‘रामबुज्जी’ तक, कैसे Divyenndu बने अपनी पीढ़ी के सबसे अलग एक्टर्स में शामिल

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 04:57 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। करीब 15 साल पहले रिलीज हुई Pyaar Ka Punchnama युवाओं के बीच कल्ट फिल्म बन गई थी। फिल्म में Divyenndu का निभाया गया ‘लिक्विड’ का किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। उनकी कॉमिक टाइमिंग, मासूमियत और नैचुरल एक्टिंग ने उन्हें रातोंरात लोकप्रिय बना दिया था। आज भी फिल्म के कई डायलॉग्स और सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

कॉमेडी से लेकर डार्क किरदारों तक दिखाई दमदार रेंज
दिव्येंदु ने अपने करियर में सिर्फ कॉमिक रोल्स तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने हमेशा ऐसे किरदार चुने जो अलग और चुनौतीपूर्ण हों। Mirzapur में ‘मुन्ना भैया’ का उनका किरदार लोगों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुआ। इस रोल में उन्होंने एक अस्थिर, गुस्सैल और इमोशनली टूटे इंसान को बेहद दमदार तरीके से स्क्रीन पर उतारा।

OTT की दुनिया में बने बड़ा नाम
‘मिर्जापुर’ के बाद दिव्येंदु OTT की दुनिया के सबसे चर्चित एक्टर्स में शामिल हो गए। Bicchoo Ka Khel, Glory और Agni जैसे प्रोजेक्ट्स में उन्होंने अपने अभिनय का अलग रंग दिखाया। वहीं Madgaon Express और Chashme Baddoor जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी कॉमिक इमेज को भी बरकरार रखा।

अब ‘पेड्डी’ में दिखेगा नया अवतार
अब फैंस दिव्येंदु की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म Peddy का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह ‘रामबुज्जी’ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही उनके रफ और इंटेंस लुक की काफी चर्चा हो रही है। कई लोग इसे उनके करियर का नया और बड़ा पड़ाव मान रहे हैं।

हर किरदार में खुद को साबित करते रहे दिव्येंदु
‘लिक्विड’ की मजेदार दुनिया से लेकर ‘रामबुज्जी’ की गंभीरता तक, दिव्येंदु ने हर बार खुद को नए अंदाज में पेश किया है। यही वजह है कि आज वह अपनी पीढ़ी के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने कल्ट पॉपुलैरिटी, क्रिटिक्स की तारीफ और मास अपील तीनों में शानदार संतुलन बनाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News