लव मैरिज के बाद भी पत्नी से अलग रहते थे Nana Patekar, सिर्फ ₹750 में हुई थी शादी...Manisha Koirala संग भी जुड़ चुका है नाम

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 04:38 PM (IST)

Nana Patekar Personal Life : 75 वर्षीय दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से पूरा देश दुःख में डूबा हुआ है। नेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई उनकी मौत पर अपना दुःख व्यक्त कर रहा है। खबरों के मुताबिक गोवा के घर में रात को उनके सीने में बहुत दर्द हुआ और जिसके बाद मेडिकल टीम को तुरंत उनके फ्लैट पर बुलाया गया। वहां पहुंचने पर अभिनेता बेहोशी की हालत में मिले और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। 

आपको बता दें कि नाना पाटेकर का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुद-जंजीरा में एक मराठी में हुआ था। उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है। उन्होंने नीलकांति के साथ शादी की थी लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद नाना पाटेकर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया हालांकि उन्होंने दोबारा शादी नहीं की। 

 Nana Patekar Personal Life

नाना पाटेकर की फैमिली में कौन-कौन है ? 
नाना पाटेकर ने 1978 में शादी की थी। उनके दो बेटे हुए, दुर्वासा और मल्हार। हालांकि, दुर्वासा का महज दो साल की उम्र में बीमारी के चलते निधन हो गया था। जब नाना पाटेकर 28 वर्ष के थे, तब उनके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनके दो भाई भी हैं, जिनके नाम अशोक और दिलीप पाटेकर हैं। 

नाना पाटेकर को कभी सिगरेट पीने की काफी लत थी लेकिन 56 साल की उम्र में उन्होंने धूम्रपान छोड़ दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके पिता को नाटक देखने का बहुत शौक था और वे उन्हें भी नाटक देखने के लिए प्रेरित करते थे। इसी वजह से उनके भीतर अभिनय के प्रति रूचि पैदा हुई। उनके शुरुआती नाटक का निर्देशन विजया मेहता ने किया था।

नाना पाटेकर अपनी मां निर्मला पाटेकर के बेहद करीब थे। उनकी मां भी उनके साथ ही रहती थीं। 29 जनवरी  2019 को 99 वर्ष की उम्र में निर्मला पाटेकर का निधन हो गया।

 Nana Patekar Personal Life

बिना तलाक के 35 साल से पत्नी से अलग रह रहे थे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर और उनकी पति नीलकांति ने क़ानूनी रूप से तलाक नहीं लिया लेकिन दोनों करीब 35 साल तक अलग-अलग रहे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी शादीशुदा जीवन के बारे में बात की और बताया कि उनके और उनकी पत्नी के विचार काफी अलग थे, जिसकी वजह से उनका साथ रहना काफी मुश्किल हो गया था। इसके बाद उन्होंने आपसी सहमति से अलग रहने और अपनी-अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने का फैसला किया।

इतना ही नहीं इसके बाद नाना पाटेकर का नाम एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और आयशा जुल्का के साथ भी रिश्ता रह चुका है, इस वजह से उन्हें काफी कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा। 

 Nana Patekar Personal Life

नाना अक्सर मनीषा के घर जाते थे...
अग्नि साक्षी के बाद नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की जोड़ी फिल्म खामोशी में दोबारा नजर आई। इसके बाद दोनों के बीच करीबी रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज होने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स और पड़ोसियों के मुताबिक, नाना अक्सर मनीषा के घर जाया करते थे। जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने संभलकर जवाब देते हुए कहा कि मनीषा उनकी मां और बेटे से मिलने अक्सर आती थीं और घर में सभी उनका स्नेहपूर्वक स्वागत करते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News