बेड के पास बैठी थी आत्मा...अचानक उससे बातें करने लगीं Dimple Kapadia, 36 साल बाद सामने आया उस खौफनाक रात का सच
punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 11:58 AM (IST)
Dimple Kapadia Horror Story : बॉलीवुड की दुनिया से समय-समय पर ऐसी रहस्यमयी और डरावनी कहानियां सामने आती रहती हैं, जिन्हे सुनकर किसी के भी रोगंटे खड़े हो जाएं। ऐसी ही एक खौफनाक घटना मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से जुडी है। उनके साथ हुए इस डरावने अनुभव के बारे में उनकी बेटी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया था, जिसे सुनकर शायद ही किसी को आसानी से यकीन हो।

साल 1990 में हुई थी ये डरावनी घटना
करीब 36 साल पुरानी यह घटना जयपुर के एक शाही महल से जुड़ी है। दरअसल, डिंपल कपाड़िया 1990 में रिलीज हुई फिल्म लेकिन की शूटिंग के लिए जयपुर गई थीं। फिल्म के कई सीन एक रॉयल पैलेस में फिल्माए गए थे। ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग पूरी होने के बाद उनकी मां डिंपल ने उसी शाही महल में रात बिताने का फैसला किया था।
बेड पर लेटकर आत्मा से बातें करने लगीं थी एक्ट्रेस
रात के समय डिंपल अपने कमरे में बिस्तर पर आराम कर रही थीं। तभी उन्हें एहसास हुआ की उनके बेड के पास कोई महिला आकर बैठ गई है। डिंपल को लगा कि शायद वह महल की कोई कर्मचारी या नौकरानी होगी इसलिए उन्होंने बातचीत करना शुरू कर दिया। ट्विंकल कहने के मुताबिक, दिनभर की शूटिंग से थकी होने की वजह से डिंपल करवट लेकर लेट गई और उस महिला से बातें करती रही लेकिन कुछ देर बाद अचानक उन्हें महसूस हुआ कि सामने बैठी महिला की आवाज आना बंद हो गई है।

ये देखते ही डिंपल की हो गई हालत खराब
डिंपल ने जब पलटकर देखा तो उनके कमरे में वह महिला कहीं नजर नहीं आई। वहां कोई मौजूद नहीं था। यह देखकर डिंपल को समझा आया की जिस महिला के साथ वह काफी देर से बातचीत कर रही थी, वह कोई इंसान नहीं बल्कि एक आत्मा थी।
फिल्म में खुद आत्मा बनी थीं डिंपल
इस रहस्यमयी घटना से डिंपल कपाड़िया काफी घबरा गई थीं और उन्होंने जल्द ही उस शाही महल को छोड़ने का फैसला कर लिया। इस कहानी की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस फिल्म की शूटिंग के दौरान यह घटना हुई थी, उस फिल्म में डिंपल ने खुद एक आत्मा का किरदार निभाया था।

