मैं तो डर के मारे कांपने लगी थी ... Dia Mirza ने बताया शूटिंग के दौरान Akshaye Khanna को थप्पड़ मारते समय हो गई थी बहुत नर्वस

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 02:27 PM (IST)

Dia Mirza and Akshaye Khanna : जल्द ही नेटफ्लिक्स पर दीया मिर्जा, सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का आने वाली है। हाल ही में 29 जून को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। बॉलीवुड में पहली बार दिया मिर्ज़ा और अक्षय खन्ना पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। 

मुंबई में इस फिल्म के ट्रेलर को लांच किया गया और इस समय पर इस फिल्म की सारी स्टार-कास्ट मौजूद थी। इस दौरान बात करते हुए दिया ने अपना एक किस्सा शेयर किया, उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना के साथ शूटिंग करने में बहुत परेशानी हुई। ऐसा इस वजह से क्योंकि उनको अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारना था और यह उनके लिए बेहद मुश्किल था। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा-

Dia Mirza and Akshaye Khanna shooting scene

डर के मारे कांपने लगी थी दीया मिर्जा
दिया मिर्जा ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ, जब मुझे शूटिंग के दौरान काफी नर्वसनेस हुई। अक्षय खन्ना को थप्पड़ मरना मेरे लिए बहुत मुश्किल काम था क्योंकि लोग अक्षय को बहुत प्यार करते हैं। इस वजह से जब ये सीन शूट हुआ तो मेरे हाथ कांपने लग गए थे और ये ही मेरा उनके साथ पहला सीन था। 

खास बात यह है कि दिया मिर्जा को पहले दिन ही यह सीन दे दिया गया। उन्होंने अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए बताया कि उनकी एक्टिंग ने हमेशा से ही मुझे प्रभावित किया है। हालांकि यह सिर्फ एक्टिंग थी लेकिन फिर भी ये करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। 

Dia Mirza and Akshaye Khanna shooting scene

 इक्का में पैट-पत्नी का रोल करेंगे दीया मिर्जा और अक्षय खन्ना 
आने वाली इस फिल्म में दिया मिर्जा और अक्षय पति-पत्नी का किरदार निभाते हुए नजर आएँगे। इसी के साथ इस फिल्म में दोनों की एक बेटी भी है। बहुत ही ट्विस्ट और टर्न के साथ यह मूवी बनाई गई है। 

कब आएगी 'इक्का'?
आपको बता दें कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर दिखाई देगी और 10 जुलाई, 2026 को दर्शक इस फिल्म को देख सकेंगे। 

Dia Mirza and Akshaye Khanna shooting scene


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News