देहरादून की सड़कों पर अक्षय कुमार ने राशि खन्ना के साथ की शूटिंग, वायरल हुआ वीडियो

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 12:08 PM (IST)

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह देहरादून की सड़कों पर एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री फैंस का ध्यान खींच रही है।

देहरादून की सड़कों पर अक्षय और राशि ने की शूटिंग
वायरल वीडियो में अक्षय कुमार और राशि खन्ना एक-दूसरे का हाथ थामकर देहरादून की सड़कों पर चलते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अक्षय फॉर्मल लुक में नजर आए, जबकि राशि खन्ना स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। वीडियो में अक्षय के हाथों में कई कैरी बैग्स भी नजर आ रहे हैं। दोनों साथ चलते हुए बातचीत करते दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म के एक गाने की शूटिंग है। शूटिंग देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vinod Singh (@singhvinod697)

फिल्म में विद्या बालन भी आएंगी नजर
रिपोर्ट के मुताबिक, अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस अनटाइटल फिल्म में अक्षय कुमार और राशि खन्ना के साथ विद्या बालन भी नजर आएंगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के एक खास गाने को बड़े स्तर पर शूट करने की तैयारी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अक्षय कुमार 12 अक्टूबर को यूके से लौटे थे और इसके दो दिन बाद देहरादून में शूटिंग के लिए पहुंचे। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार, विद्या बालन और निर्देशक अनीस बज्मी एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले तीनों ने साल 2011 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘थैंक यू’ में साथ काम किया था।

‘गोलमाल 5’ में भी नजर आएंगे अक्षय कुमार
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह पॉपुलर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘गोलमाल 5’ में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म ‘समुक’ का भी हिस्सा हैं। फिलहाल उनकी अनटाइटल फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News