कपड़े उतारकर नाच... इमरान हाशमी की एक्ट्रेस से की गई थी गंदी डिमांड, बोलीं- मैंने चुपचाप वो सीन कर लिया
punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 06:33 PM (IST)
Tanushree Dutta :एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर नाना पाटेकर को लेकर दिए जा रहे अपने बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। तनुश्री अपनी बेबाकी और खुलकर अपनी बात रखने के अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि फिल्म के सेट पर एक डायरेक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की थी।
कपड़े उतारकर नाच...
एक इंटरव्यू के दौरान तनुश्री दत्ता ने अपनी फिल्म चॉक्लेट की शूटिंग का एक वाकया शेयर किया था। उन्होंने बताया कि फिल्म एक एक अंडरवाटर डांस सीक्वेंस के दौरान निर्देशक का रवैया बेहद ही आपत्तिजनक और असभ्य था। निर्देशक ने उनसे बेहद भद्दे तरीके से कपड़े उतारकर डांस करने को कहा था। तनुश्री के अनुसार, किसी मिस इंडिया या पेशेवर अभिनेत्री के साथ ऐसा बर्ताव करना अनुचित है।
इसके बाद एक्ट्रेस ने साफ़ किया कि उन्होंने इस घटना को जानबूझकर बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश नहीं की थी बल्कि केवल अपनी बात सामने रखी थी। मीडिया से बातचीत के दौरान यह यह विषय स्वाभाविक रूप से सामने आ गया था। उन्होंने उस समय निर्देशक के नाम का जिक्र भी नहीं किया था लेकिन इसके बावजूद निर्देशक ने खुद आगे आकर सफाई देनी शुरू कर दी और इस मामले में कूद पड़े।
तनुश्री का कहना था कि वह निर्देशक आज भी इस मामले पर अनर्गल बयानबाज़ी कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह एक सभ्य परिवार और मिस इंडिया पृष्ठभूमि से आती हैं, जहां वह अपने से जूनियर या छोटे स्टाफ से भी हमेशा तमीज और सम्मान से बात करती हैं। इसलिए अपनी पहली ही फिल्म के सेट पर निर्देशक का यह दुर्व्यवहार उन्हें बहुत नागवार गुज़रा।
उन्होंने आगे बताया कि सीन में केवल गाउन उतारना था, जिसे निर्देशक शालीनता से भी समझा सकता था। लेकिन उसने बेहद अभद्र लहजे में सीधे 'कपड़े उतारकर नाचने' की बात कही। उस समय इंडस्ट्री में नई होने के कारण तनुश्री तुरंत कुछ नहीं बोल पाई थीं लेकिन ऐसा बर्ताव उनके लिए पूरी तरह से गलत था।
