तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की मां का निधन, आधी रात श्रद्धांजलि देने के लिए Trisha Krishnan के साथ पहुंचे CM Vijay
punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 11:27 AM (IST)
Ajith Kumar Mother Death : तमिल इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। सुपरस्टार और प्रोफेशनल रेसर अजीत कुमार की मां मोहिनी मणि का निधन हो गया है। इसके बाद से ही उनका पूरा परिवार शोक में है। इस दुःख भरे समय में फिल्म और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां उन्हें सांत्वना देने गईं। इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी अजीत कुमार के घर पहुंचे।
तृषा कृष्णन के साथ अजीत कुमार के घर पहुंचे CM Vijay
जैसे ही उन्हें पता चला की अजीत कुमार की माँ का निधन हो गया है। इसके बाद से बड़े-बड़े अभिनेता-राजनेता विजय चेन्नई स्थित अजीत कुमार के घर पहुंचे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच घर में प्रवेश करते देखा गया। वहां पहुंचकर उन्होंने अजीत कुमार से मुलाकात की और इस दुखद समय में उनका हौसला बढ़ाया।
CM Vijay Sir pays homage to Ajith Sir's mother.🙏 pic.twitter.com/8ycwnIHt9R
— Dinesh (@nobody_offl) May 30, 2026
वहीं अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी विजय के साथ अजीत कुमार के निवास स्थान पहुंची। इस दौरान उन्होंने काले रंग का सूट पहना हुआ था। तृषा ने इस बुरे समय में उनकी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दोनों का वीडियो
इस मौके का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें दोनों अलग-अलग समय में अजीत के घर पहुंचे। हालाँकि जैसे ही दोनों वहां पहुंचे सबका ध्यान उनकी तरफ खिंच गया।
