मनोरंजन जगत ने खोया अपना चमकता सितारा, इस दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 07:27 PM (IST)

Bill Oddie Passed Away : मनोरंजन और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी शानदार कॉमिक और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक लोकप्रिय अभिनेता का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि टीवी पर प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को भी नई पहचान दिलाई थी। 

उनके निधन की खबर से फैंस और मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई यादगार टीवी शोज में काम किया और अपनी प्रतिभा के दम पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लग पहचान बनाई। आइए जानते हैं उनके अभिनय सफर और उन चर्चित कार्यक्रमों के बारे में, जिन्होंने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बनाया। 

बिल ऑडी ने 85 की उम्र में ली अंतिम सांस 
ब्रिटेन के प्रसिद्ध कॉमेडियन, अभिनेता और प्रकृति प्रेमी बिल ऑडी का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि उनके एजेंट ने आधिकारिक तौर पर की। श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने बिल ऑडी को ब्रिटेन के सबसे चर्चित बर्डवॉचर और वन्यजीव संरक्षण के लिए समर्पित शख्सियत बताया, जिन्होंने प्रकृति के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने में अहम योगदान दिया। 

कॉमेडी शो से मिली घर-घर में पहचान 
आपको बता दें कि बिल ऑडी ने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी की दुनिया से की थी। वह मशहूर कॉमेडी टीम 'द गुडीज के सदस्य थे, जिसके जरिए उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली। उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजक गीतों ने न सिर्फ ब्रिटेन बल्कि ऑस्ट्रेलिया और  न्यूजीलैंड के दर्शकों का भी दिल जीत लिया।

 इसके बाद में उन्होंने अपना रुख प्रकृति और वन्यजीवों से जुड़े टीवी कार्यक्रमों की और किया।  'स्प्रिंगवॉच' और 'बिल ऑडी गोज वाइल्ड' जैसे लोकप्रिय शोज के माध्यम से उन्होंने लोगों को पक्षियों, वन्यजीवों और प्राकृतिक पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उनकी कोशिशों ने आम लोगों को अपने आसपास की  प्रकृति को समझने और उससे जुड़ने की प्रेरणा दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News